विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि जी20 शिखर सम्मेलन 2023 9 एवं 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
भारत एक साल के लिए इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता लेने के लिए तैयार है, इंडोनेशिया नवंबर 2022 में इसके नेताओं सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक अध्यक्ष का कार्यभार संभालेगा।
भारत वर्तमान में जी20 ट्रॉयका (Troika) का हिस्सा है, जिसमें वर्तमान, पिछले और आने वाले G20 की अध्यक्षता देश शामिल होते है। ट्रॉयका में इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं।
भारत की अध्यक्षता के दौरान ट्राँयका में भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील शामिल होंगे।
GS जी20 के बारे में - सामूहिक रूप सेजी20 के पास वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85% अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75% और विश्व जनसंख्या का दो-तिहाई हिस्सा है, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच बनाता है।