today current affairs gk quiz today in hindi
insights daily current affairs today in hindi
आकाश रानीसन ने अपनी ई-बुक ‘Climate Change Explained – For One And All लॉन्च की
जलवायु कार्यकर्ता लेखक, आकाश रानीसन ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक नई ई-पुस्तक ‘Climate Change Explained – For One And All लॉन्च की है| इस ई-बुक के माध्यम से लेखक ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव की व्याख्या की है, और पाठकों को सरल टिकाऊ समाधानों की मदद से इसके परिणाम को कम करने के लिए प्रेरित किया है|
प्रसिद्ध गुजरती और और हिंदी फिल्म अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन
हाल ही में लोकप्रिय गुजरती एवं फिल्म अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन हो गया| जिन्हें आखिरी बार अमेजन प्राईम वीडियो सीरिज “बंदिश बैंडीट्स” में देखा गया था, का निधन हो गया है| अभिनेता गुजरती थियेटर सर्किट में एक प्रमुख कलाकार थे| उन्हें बॉलीवुड में क्या कहना, एक चालीस की लास्ट लोकल, शोर इन द सिटी, यमला पगला दीवाना और ए जेंटलमैन जैसी फिल्मों के साथ-साथ और टीवी शो के अलावा तेनाली रामा है|
“नदीम श्रवण” के फेम संगीतकार रवि राठौर का निधन
हाल ही में “नदीम श्रवण” के फेम संगीतकार रवि राठौर का निधन हो गया है| संगीतकार रवि राठौर का निधन कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुआ है प्रतिष्ठित संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण (नदीम सैफी और श्रवण राठौर) 90 के दशक के सबसे अधिक प्रचलित संगीतकार थे|
प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला शांति के लिए बहुपक्षवाद और कूटनीति का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
– 24 अप्रैल
व्याख्या: 2019 से शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षवाद और कूटनीति अंतर्राष्ट्रीय दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में घोषित किया गया था और 24 अप्रैल 2019 को पहली बार मनाया गया था इस दिन का उद्देश्य शैक्षिक और सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने की गतिविधियों के साथ शांति के लिए बहुपक्षवाद और कूटनीति के लाभों के बारे में ज्ञान का प्रसार करना है|
हाल ही में किस श्रेणी के तहत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 दिए गए हैं?
– दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख के राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार|
व्याख्या:हाल ही में तीन श्रेणीयों के तहत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 दिए गए हैं| ये तीन श्रेणियां है-दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख के राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 दिया|
निति घाटी कहाँ स्थित है?
– उतराखंड
व्याख्या: नीति घाटी उतराखंड में है| एक एक दूरस्थ घाटी है जो उत्तराखंड के सबसे उत्तरी क्षेत्र में 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| 23 अप्रैल 2021 को भारत चीन सीमा पर चमोली जिले में स्थित सुमनी नीति घाटी में एक ग्लेशियर का विस्फोट हुआ| इसीलिए यहां घाटी हाल ही में चर्चे में रही हैं|
अमेरिकी न्याय विभाग अटॉर्नी जनरल बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी कौन है?
– विनीता गुप्ता
व्याख्या: भारतीय मूल के प्रमुख अमेरिकी नागरिक अधिकारों की वकील विनीता गुप्ता को अमेरिका की संसद ने सहयोगी अटॉर्नी जनरल के पद के लिए चुना है| जिसके तहत बाद में वह पहली अश्वेत व्यक्ति बन गई है, जो न्याय मंत्रालय में तीसरे सबसे बड़े पद पर काबिज होगी| अटॉर्नी जनरल के बारे में: वह एक अमेरिकी नागरिक अधिकार वकील है| वह नागरिक और मानव अधिकारों पर नेतृत्व सम्मेलन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी है|
भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में किसकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है?
– अतुन चक्रवर्ती
व्याख्या: भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में अतुन चक्रवर्ती नियुक्ति को मंजूरी दे दी है| आरबीआई ने पूर्व आर्थिक मामलों के सचिव अतुल चक्रवर्ती के नियुक्ति को निजी क्षेत्र के ऋण दाता एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष और अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी है| गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी को 5 मई 2021 से 3 साल के लिए नियुक्त किया गया है या उनकी जिम्मेदारी लेने की तारीख जो भी बाद में है|
भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?
– 24 अप्रैल
व्याख्या: भारत में 24 अप्रैल को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा देश में पंचायती राज प्रणाली को मनाने के लिए राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन दिवस) प्रतिवर्ष मनाया जाता है| 24 अप्रैल 2010 को भारत भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया गया था|
मई 2021 में जापान की पहली सैन्य ड्रिल में कौन-से देश भाग लेंगे?
– फ़्रांस और अमेरिका
व्याख्या: जापान मई 2021 में राजनीति और अमेरिकी सैनिकों के साथ अपनी पहली सैन्य ड्रिल आयोजित करेगा| यह अभ्यास JGSDF किरिशिमा प्रशिक्षण मैदान में आयोजित किया जाना है| जापान के अनुसार, यह अभ्यास इसलिए आयोजित किया जा रहा है, क्योंकि और क्षेत्रीय जल में बढ़ती चीनी कार्यवाही उनके बारे में चिंतित है|
कौन सी पूरे संगठन में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 6 अधिकारिक भाषाओं में से एक है?
– अरबी, स्पेनिश, अंग्रेजी
व्याख्या: पुरे सगंठन में स्युकंत राष्ट्र द्वारा उपयोग की जाने वाली वाली 6 अधिकारिक भाषाएँ अरबी, स्पेनिश, अंग्रेजी, चीनी, फ्रेंच और रूसी है| स्युक्न्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस और सयुंक्त राष्ट्र स्पेनिश भाषा दिवस प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है|
भारत के 68 वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है?
– अर्जुन कल्याण
व्याख्या: चेन्नई तमिलनाडु (TN) के 18 वर्षीय अर्जुन कल्याण भारत के 68 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (GM) बन गये| उन्होनें 20 अप्रैल,2021 को सर्बिया में जीएम राउंड रॉबिन “रुजना जोर-3” के पांचवें दौर में ड्रैगन कोसिक को हारने के बाद 2.500 ईएलओ रेटिंग अंक पार किया|
नैसकॉम की पहली चेयरपर्सन के रूप में किसने पदभार संभाला है?
– रेखा एम् मेनन
व्याख्या: एक्सचेंजर इंडिया की चेयरपर्सन रेखा एम् मेनन नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) की पहली महिला चेयरपर्सन के रूप में पदभार संभाल रही है| मेनन, जो वर्तमान में एक्सेंचर इंडिया की चेयरपर्सन है,अपने 30 साल के इतिहास में शीर्ष पद प्राप्त करने वाली महिला बन गई है|
हाल ही में बोओओ फोरम फॉर एशिया वार्षिक सम्मेलन 2021 आआ उद्घाटन समारोह कहां आयोजित हुआ है?
– बोआओ
व्याख्या- हाल ही में दक्षिण चीन में हाइनान प्रान्त के ‘बोआओ’ में ‘बोआओ फोरम फॉर एशिया’ वार्षिक सम्मेलन 2021 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था| बोआओ :- एक लाभकारी संग्ठन है, जिसे स्युक्न्त रूप से 2001 में 26 सद्स्य राज्यों द्वारा शुरू किया गया था, अब भारत सहित 29 सद्स्य हो गये है|
किस संग्ठन ने ‘जेंडर वायस एंड इन इनक्लूजन इन एडवरटाईजिंग इन रिपोर्ट’ जारी किया है?
– यूनिसेफ
व्याख्या: हाल ही में सयुंक्त राष्ट्र बाल कोल (यूनिसेफ-UNICEF) और ‘गिना डेविस इंस्टीयुट ऑन जेंडर इन मिडिया (GDI) ने “जेंडर बायस एंड इंक्लूजन इन एडवरटाइजिंग इन इंडिया रिपोर्ट” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की| शोध से पता चलता है की भारत में विज्ञापन वैश्विक बेंचमार्क से बेहतर होते है क्योंकि लडकियों और महिलाओं को स्क्रीन शेयर करने और बोलने के समय के मामले में प्रतिनिधित्व की समानता है, परन्तु उनका चित्रण लिंगभेद की समस्या से ग्रस्त है|
हाल ही में भारत के किस फैशन डिजाईन का कोरोना के कारण निधन हो गया?
–सदन पांडे
26 अप्रैल 2021 को किस देश ने भारत 80 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन देने का एलान किया?
– साउदी अरब ने
26 अप्रैल 2021 को बिहार सशस्त्र सीमा बल के किस पूर्व डी.जी. का कोरोना के कारण निधन हो गया?
– अरुण चौधरी का
हाल में ही में पाकिस्तान सरकार के अनुसार कौन माईक्रोसॉफ्ट सर्टिफाईड प्रोफेशनल की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी बनी है?
– पाकिस्तान की अरीश फातिमा