toady current affairs india and world quiz in hindi

करंट अफेयर्स प्रश्नावली 2021

किस देश ने हाल ही में अपने राष्ट्रीय परमाणु प्रौद्योगिकी दिवस जो चिन्हित करने के लिए नतांज परमाणु सयंत्र में उन्नत परमाणु केंद्र का शुभारम्भ किया?

– ईरान

व्याख्या: हाल ही में ईरान ने अपने राष्ट्रिय परमाणु प्रौद्योगिकी दिवस को चिन्हित करने के लिए नतांज परमाणु सयंत्र में उन्नत परमाणु केंद्र का शुभारम्भ किया| ईरान ने 10 अप्रैल 2021 को अपना परमाणु प्रौद्योगिकी दिवस मनाया| ईरान में कई परमाणु स्थलों पर समारोहों आयोजित किये गये और समारोहों के एक हिस्से के रूप में ईरान ने IR-6 सेंट्रीफ्यूज का संचालन शुरू किया| ईरान ने IR-9S और IR-9-1 B सेंट्रीफ्यूज के पहले प्रोटोटाईप की असेम्बली का भी अनावरण किया|  

किस भारतीय मूल के बिजनेस टाईकुन की युएई में शीर्ष नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

– युसूफ अली एम्ए

व्याख्या: भारतीय मूल के युसूफ अली एम्ए बिजनेस टाईकुन की युएई में शीर्ष नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया| आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहमद बिन जायद अल नाह्यानद्वारा आबू धाबी के शीर्ष नागरिक पुरस्कार के साथ एक भारतीय मूल के व्यवसायी युसूफ अली एम्ए को आबू धाबी के व्यापार,उद्योग और विभिन्न परोपकारी गतिविधियों के लिए उनकी असाधारण प्रतिबद्धता ले लिए सम्मानित किया गया है| केरल में जन्में 65 वर्षीय युसूफली आबूधाबी स्थित लूलू समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक है जो कई राष्ट्रों में हाईपरमार्केट और खुदरा संगठनों के साथ काम करते है|

“आहार क्रांति” नाम के एक नये मिशन का आदर्श वाक्य क्या है?

-उतम आहार, उतम विचार

व्याख्या: हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन द्वारा ‘आहार क्रांति’ नामक एक नया मिशन शुरू किया गया था| आहार क्रांति मिशन का उद्देश्य भूख और बिमारियों की समस्या को दूर करना है| आहार क्रांति मिशन का लक्ष्य पोषक संतुलित आहार की जरूरत को समझना है| विज्ञान भारती (विभा) तथा गलोबल इंडियन साईंटिस्ट एंड टैक्नोक्रैट्स फोरम ने मिलकर उतम आहार उतम विचार के लक्ष्य को लेकर यह मिशन शुरू किया है|

मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रति वर्ष कब मनाया जाता है?

– 12 अप्रैल

व्याख्या: प्रति वर्ष मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 12 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिन 1961 में युरी गगरिन को एतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगाँठ के रूप में मनाया जाता है| उड़ान की 50 वीं स्मरणोत्सव से कुछ दिन पहले सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल 2011 को एक प्रस्ताव पारित करने के बाद 12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाने की घोषणा की थी| सोवियत संघ में दिन की विश्व विमानन को कॉस्मोनॉटिक्स दिवस के रूप में मनाया जाता है|

किस संग्ठन ने ‘डीजीएफटी व्यापार सुविधा’ मोबाईल एप विकसित किया है?
– टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 

व्याख्या: वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने के तहत आयातकों/निर्यातकों तक सूचनाओं की तुरंत पहुंच प्रदान करने के लिए ‘डीजीएफटी व्यापार सुविधा’ मोबाईल एप लॉन्च किया| इसे डीजीएफटी (विदेश व्यापार महानिदेशालय) के निर्देश के आधार पर टीएसएस ने विकसित किया है| यह मदद अनुरोधों को ट्रैक करने के लिए वास्तिवक समय व्यापार निति अपडेट,सूचनाएं,आवेदन स्थिति अलर्ट प्रदान करता है| 

किस मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से एक इलेक्ट्रॉनिक मार्केटप्लेस की शुरुआत की है?
– वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय 

व्याख्या: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से एक इलेक्ट्रोनिक मार्केटप्लेस की शुरुआत की है| श्री पियूष गोयल ने वर्चुअल माध्यम से जल कृषकों और खरीदारों को जोड़ने को लेकर एक मंच प्रदान करने के लिए एक इलेक्ट्रोनिक मार्केटप्लेस ई-सांता की शुरुआत की है| यह किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा| इसके आलावा इससे पता लगाने की क्षमता में भी वृद्धि होगी,जिससे निर्यातक सीधे किसानों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की खरीद कर सकेंगे| अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पता लगाने की क्षमताएक महत्वपूर्ण कारक है|

भारत में भीम जयंती कब मनायी जाती है?
– 14 अप्रैल 

व्याख्या: अम्बेडकर जयंती जो भीम जयंती के रूप में मनाया जाता है| 14 अप्रैल को बाबा डॉ.भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाने के लिए मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है| जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था| इस दिन को 2015 से पुरे भारत में आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है| वर्ष 2021 में हम बाबासाहेब की 130 वीं जयंती मना रहे है| डॉ अम्बेडकर को भारतीय सविंधान के पिता के रूप में जाना जाता है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top