Nobel Prize 2021 नोबेल पुरस्कार विजेता
नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट में स्वागत है| दोस्तों आजकी हमारी पोस्ट बहुत Important होने वाली है| इसमें हम आपको Nobel Prize 2021 नोबेल पुरस्कार विजेता के बारे में जानकारी साझा करेंगे| जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टि से काफी जरूरी है| दोस्तों इस पोस्ट Nobel Prize 2021 नोबेल पुरस्कार विजेता को आप इसे अच्छे से पढ़िये और दोस्तों को शेयर करना न भूलें| आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ|
नोबेल पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान/ चिकित्सा, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति/ व्यक्तियों के अमूल्य योगदान के लिए दिए जाते है| नोबेल पुरस्कार “अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल (स्वीडन 1833)” की स्मृति में प्रत्येक वर्ष ’10 दिसम्बर’ को नोबेल फाउंडेशन द्वारा वितरित किए जाते है| वर्ष 1901 से भौतिकशास्त्र, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य तथा शांति (पांच विषयों) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाते है| अधिकतम तीन लोगों के एक क्षेत्र में पुरस्कार दिया जाता है|

-भौतिकशास्त्र एवं रसायन शास्त्र के नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकदमी ऑफ़ साईंस द्वारा दिए जाते है|
-अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाने की शुरुआत वर्ष 1969 से हुई| इसे अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार भी कहते है| 1969 के बाद अर्थशास्त्र विषय शामिल होने से कुल छ: विषयों के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिए जा रहे है| पुरस्कार राशी 2014 से 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग ₹5.92 करोड़)|
-चिकित्सा के लिए यह पुरस्कार स्टाकहोम फैकल्टी ऑफ़ मेडिसन द्वारा दिए जाते है|
-साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार – स्वीडिश अकादमी ऑफ़ लिटरेचर
-शान्ति के लिए पुरस्कार – नॉर्वे की पांच सदस्सीय समिति , 1974 में नियम बनाया गया मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नही दिया जाएगा| द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 1940 से 1942 तक शांति नोबेल नही दिया गया|
Important Note – नोबेल पुरस्कार के लिए महात्मा गांधी को 1937, 1938, 1939, 1947, 1948 में नामित किया गया था, किन्तु पुरस्कार पाने में वह असफल रहे| 1948 में महात्मा गांधी को हत्या के कारण किसी भी व्यक्ति को शांति का नोबेल पुरस्कार नही दिया गया|
नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की लिस्ट
शांति पुरस्कार
1.मारिया रेस (Maria Race) – फिलीपिंस की पत्रकार
2.दिमित्री मुराटाव (Dmitry Muratov) – रूस के पत्रकार
इन दोनों पत्रकारों को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए’ किए गए प्रयासों के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
-मारिया रेसा न्यूज साईट रैप्लर की को-फाउंडर है|
-दिमित्री मुराटाव ने एक स्वतंत्र समाचार पत्र नोवाजा गजेता निकाला था|
अर्थशास्त्र
1.डेविड कार्ड (Devid Card) – अमेरिका
2.जोशुआ डी. एंग्रीस्ट (Joshua D.Angrist) – अमेरिका
3.गुइडो डब्ल्यू इबेन्स (Guido W.Imbens) – अमेरिका
इसमें से एक आधा डेविड कार्ड को “श्रम अर्थशास्त्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए” और दूसरा आधा संयुक्त रूप से जोशुआ एन्ग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इबेन्स को दिया गया| कारण संबंधों के विश्वलेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए दिया गया|
साहित्य
अब्दुलराजक गुरनाह – तंजानिया के उपन्यासकार
2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को दिया गया है| इन्होनें अपनी लेखनी के जरिए अपने उपन्यासों में शरणार्थियों के लिए लोगों के दिलों में प्रेम पैदा किया है|
इनके उपन्यास पैराडाईज (1994) ने इन्हें लेखक के रूप में पहचान दिलाई थी|
चिकित्सा
1.डेविड जूलियस (David Julius) – अमेरिकी वैज्ञानिक
2.आर्डम पाटापोशियन (Ardem Patapoutian) – अमेरिकी वैज्ञानिक
इन्होने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की अपनी खोजों के लिए यह पुरस्कार जीता है यानि इन खोजों से यह समझने से मदद मिली है कि गर्मी, ठंड और यांत्रिक बल तंत्रीका आवेगों को शुरू करते है जो बदले में मनुष्यों को दुनिया और अनुकूलित करने की अनुमति देते है|
भौतिकी
1.स्युकूरो मनाबे – जापान के वैज्ञानिक
2.क्लास हैसलमैन – जर्मनी के वैज्ञानिक
3.जॉर्जिया पारिसी – इटली के वैज्ञानिक
स्युकूरो मनाबे और क्लास हैसलमैन को ‘पृथ्वी की जलवायु की भौतिकी मॉडलिंग’ ग्लोबल वार्मिंग के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रमाणिकता के मापन क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया है, पुरस्कार के दुसरे भाग के लिए जॉर्जियो पारिसी को चुना गया है| उन्हें ‘परमाणु से लेकर ग्रहों के मानदंडो तक भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज’ के लिए चुना गया है|
रसायन
1.बेंजामिन लिस्ट – जर्मनी के वैज्ञानिक
2.डेविड मैकमिलन – स्कॉटलैंड के
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में मैक्स प्लैंक इस्टीटयूट के जर्मन वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और स्कॉटलैंड में जन्में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को संयुक्त रूप से दिया गया है| दोनों को यह पुरस्कार एसीमेट्रिक ऑर्गनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है|
नोबेल पुरस्कार विजेता के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
1.नोबेल पुरस्कार पहली बार कब दिए गये थे? – 1901
2.नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है? – 6
3.नोबेल पुरस्कार किसकी याद में दिया जाता है? – अल्फ्रेड नोबेल
4.नोबेल पुरस्कार किस तिथि को दिया जाता है? – 10 दिसम्बर
5.अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब की गई थी? -1968
6.अल्फ्रेड नोबेल पुरस्कार ने किसका अविष्कार किया था? – डाइनामाइट
7.अल्फ्रेड नोबेल किस देश के थे? – स्वीडन
8.नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय व्यक्ति कौन थे? – रविन्द्र नाथ टैगोर (1913 )
9.नोबेल पुरस्कार ने सम्मानित की जाने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन थी? – मलाल युसूफजई (17 वर्ष)
10.किस क्षेत्र में अधिकतम कितने लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है? – 3
11.शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा कौन करता है?- नॉर्वे पार्लियामेंट्स