List of National Awards of India | Important Awards in India
List of National Awards of India
नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट में स्वागत है | आज की हमारी पोस्ट List of National Awards of India | Important Awards in India ke बारे में है | भारत में विभिन्न श्रेणियों में कई ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ हैं। यहां, हम विभिन्न श्रेणियों जैसे नागरिक पुरस्कार, वीरता पुरस्कार, खेल पुरस्कार, सिनेमा पुरस्कार और साहित्य पुरस्कार के तहत भारत के सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों पर चर्चा करेंगे |
पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है | पद्म पुरस्कार भी वर्ष 1954 में शुरू किए गए थे | प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों की घोषणा होती है | यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है | पद्म विभुषण, पद्म भूषण और पद्म श्री |
1.पद्म विभूषण – नागरिकों द्वारा की गई सेवाओं सहित किसी भी क्षेत्र में विशेष तथा को लेकर नए कार्य के लिए दिया जाने वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है |
2.पद्म भूषण – नागरिकों द्वारा की गई सेवाओं सहित किसी भी क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है | ‘
3.पद्म श्री – यह भी नागरिकों द्वारा की गई सेवाओं सहित किसी भी क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए दिया जाने वाला चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है |
सैन्य पुरस्कार
भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना के वीर और शाह्सी सैनिकों को विभिन्न पदों से सम्मानित किया जाता है | इन पुरस्कारों का विवरण निम्न है :-
1.परमवीर चक्र – यह वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है, जो थल जल व् वायु की दुश्मन के सामने बहादुरी के उत्कृष्ट प्रदर्शन या आत्म-बलिदान के लिए दिया जाता है | यह मेडल कांस्य का बना होता है | जिस पर इंद्र वज्र अंकित होता है | जबकि दूसरी ओर हिदी व अंग्रेजी में परमवीर चक्र लिखा होता है | पदक बैंगनी रंग के रिबन से लगता है |
2.महावीर चक्र – यह दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है जो थल जल एवं वायु में दुश्मन के सामने बहादुरी से उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है | यह पदक स्टैंडर्ड चांदी का बना होता है | इसका आकार गोल होता है जिसके एक ओर 5 कोण वाले सितारे के बीच में राष्ट्रीय चिन्ह अंकित होता है | दूसरी ओर कमल तथा हिंदी एवं अंग्रेजी में महावीर चक्र लिखा होता है |
3.वीर चक्र – यह वीरता के लिए दिया जाने वाला तीसरा सबसे सर्वोच्च पुरस्कार है जो थल, जल एवं वायु में दुश्मनों के सामने साहस, पराक्रम और आत्म बलिदान के लिए दिल्या जाता है | यह पदक भी स्टैंडर्ड चांदी का बना होता है | इसके एक ओर 5 कोण वाले सितारे के बीच में राष्ट्र चिन्ह एवं दूसरी दो कमल अंकित होते है | पदक को नीली केसरी पट्टी के साथ पहना जाता है |
विशिष्ट सेवा मेडल
a अशोक चक्र – युद्ध के मैदान से दूर वीरता, साहसी कार्रवाई या आत्म बलिदान के लिए सम्मानित एक भारतीय सैन्य सजावट \ यह परमवीर चक्र के समतुल्य है |
b कीर्ति चक्र – द्वितीय आदमकद वीरता पुरस्कारों की पूर्वता के क्रम में |
c शौर्य चक्र – पीकटाईम वीरता पुरस्कारों की पूर्वता के क्रम में तीसरा |