1.List Of Industries In Himachal Pradesh In Hindi
नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट में स्वागत है| आज हमने अपने इस लेख में List Of Industries In Himachal Pradesh In Hindi के बारे में जानकारी साझा की है| जो आपके मानसिक ज्ञान बढ़ाने में तथा आने वाली सभी सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी सहायक सिद्ध हो सकती है| यह जानकारी आपको सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है|
हिमाचल प्रदेश में 2012 तक 38,707 औद्योगिक इकाईयां स्थापित की गई| जिसमें 15,990 करोड़ रूपये का पूंजी निवेश था| यह उद्योग लगभग 2,66,118 लोगों की रोजगार प्रदान कर रहे है| सर्वाधिक लधु उद्योग कांगड़ा जिले में तथा सर्वाधिक बड़े उद्योग व् फैक्ट्रियां सोलन जिले में स्थित है| राज्य में 2012 तक 41 औद्योगिक बस्तियां और 15 औद्योगिक एस्टेस की स्थापना की गई थी| हिमाचल प्रदेश में 2008 से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है| हिमाचल में सबसे कम उद्योगों वाला जिला लाहौल-स्पीती है| हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर बद्दी (सोलन) है|
1. सीमेंट उद्योग-हि.प्र. में सीमेंट उद्योग सर्वप्रथम सी.सी.आई. सीमेंट उद्योग, राजबन (सिरमौर) 1980 में स्थापित किया गया। बिलासपुर के बरमाणा में 1984 ई. में A.C.C. सीमेंट प्लाण्ट स्थापित किया गया। सोलन के दाड़लाघाट में 1995 ई. में अंबुजा प्लांट स्थापित किया गया। इनके अलावा सुंदरनगर (मंडी), गुम्मा (शिमला), अलसीडी (मण्डी) में सीमेंट प्लांट है।
2.रेशम उद्योग-वर्ष 2012-13 में हि.प्र. में 179.55 टन रेशम के ककून और 22.45 मीट्रिक टन कच्चे रेशम का उत्पादन किया गया।
3. बिरोजा उद्योग–सिरमौर के नाहन और बिलासपुर के रघुनाथपुरा में विरोजा फैक्टरी है।
4. बन्दूक उद्योग-मंडी और नाहन में बंदूक बनाने का कारखाना है।
5. उर्वरक उद्योग-खाद और उर्वरक बनाने का कारखाना सोलन के मझौली में स्थित है।
6. अन्य उद्योग-मोहन मीकिंग ब्रूरी शराब बनाने का कारखाना सोलन में है। हि.प्र. का सबसे बड़ा मुर्गी पालन केंद्र पिजेहरा (सोलन) में है। मेहतपुर (ऊना) में देशी शराब संयंत्र है। मेहतपुर ऊना का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है। टी.वी. निर्माण कार्य सोलन में किया जाता है। परवाणू और पांवटा साहिब में थर्मामीटर और माइक्रोस्कोप बनाए जाते हैं। परवाणू में फल प्रसंस्करण उद्योग है।
(iv) HPGICL (HP General Industry Corporation Limited) की स्थापना 1988 ई. में की गई। इसके अंतर्गत मेहतपुर (ऊना), परवाणू (सोलन) में देशी शराब; नूरपुर (काँगड़ा) रेशम मिल, बिलासपुर में खनन और लकड़ी के सामान की फैक्टरी स्थित है।
• HPMC (HP Horticulture Produce Marketing & Processing Corporation Ltd) की स्थापना 1974 ई. में की गई।
• वूलफैड (HP State Wool Procurement & Marketing leration Ltd.) की स्थापना 1988 ई. में की गई।
• हिम बुनकर (HP State Handloom & Handicraft weavers Apex Co-operative Society Limited) की स्थापना 1984 ई. में की गई।
• H.P.State Electronics Development Corporation (HPSEDC) Ltd. की स्थापना 1984 ई. में की गई।
2.हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान 2021
2. खनिज
(i) नमक की खाने-मंडी जिले के गुम्मा और द्रंग में चट्टानी नमक की खाने हैं। वर्ष 2010-11 में 1200 मीट्रिक टन नमक का उत्पादन हुआ।
(ii) प्राकृतिक गैस-ज्वालामुखी (कांगड़ा) स्वारघाट (बिलासपुर), रामशहर (सोलन) में प्राकृतिक गैस के भण्डारों का पता चला है।
(iii) सिरमौर में चूने के पत्थर, बेराइट और जिप्सम के भंडार हैं।
(iv) शिमला के तारा देवी में पाइराइट के भण्डार हैं।
((v) बिलासपुर के कोठीपुरा में डोलोमाइट के भण्डार हैं।
(vi) जिप्सम के भंडार सोलन के कुठार, सिरमौर के कोड़गा, भरली क्षेत्र में पाये जाते हैं।
(vii)हि.प्र. में वर्ष 2011-12 में 125 लाख टन लाइमस्टोन, 13 लाख टन बजरी, 16 लाख टन रेत, 22 हजार टन स्लेट का खनन हुआ।
हि.प्र. के रोजगार कार्यालयों में 8,39,007 लोग दर्ज (2011-12 में) है। सर्वाधिक लोग काँगड़ा जिले (1,85,951) में दर्ज है।
दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपके लिए यह आर्टिकल हेल्पपुल रहेगा| हम आपके लिए ऐसे इंटरस्टिंग और काम की जानकारी लेकर आते रहेंगे| अगर आपकों यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें| हमारी कोशिश यही रहेगी की आप तक ज्यादा से ज्यादा जरूरी जानकरी पहुंच सके| आपको यह आर्टिकल केसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं| इस लेख में हमसे कोई गलती हुई हो तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं|