Latest Current Affairs 2021 in Hindi for Competitive Exams-
21 january current affairs 2021 in hindi
संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)-संयुक्त राष्ट्र संघ का इतिहास-संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देश
नमस्कार दोस्तों आपका हमारी website में स्वागत है| दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमनें आपको DAILY CURRENT AFFAIR के बारें में विस्तारपुर्वक जानकारी साझा की है| ये जानकारी आपको BANKING, SSC,CGL,CHSL, DELHI POLICE आदि,तथा भारत की सभी स्टेट लेवल परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी सहायक सिद्ध हो सकते है| तथा इनका नियमति रूप से अभ्यास करने से आपको परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता होगी|
NOTE:- इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की गलती,शिकायत, सुझाव एवं मार्ग दर्शन के लिए आप हमे e-MAIL कर सकते है|
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2021
हाल ही में 24 जनवरी 2021 को तीसरा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जायेगा| किस का विषय है RECOVER एंड REVITALIZE FOR THE COVID- 19 GENRATION | हर साल का अंतर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है| इस साल 2021 को इसका तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है|
भुवनेश्वर में पूर्वी भारत के सबसे लोकप्रिय हथकरघा और हस्तशिल्प उत्सव में से एक “तोशाली राष्ट्रीय शिल्प” उत्सव का उद्घाटन किया गया
-हाल ही में पूर्वी भारत के सबसे लोकप्रिय हथकरघा और हस्तशिल्प उत्सव में से एक “तोशाली राष्ट्रीय शिल्प” उत्सव का उद्घाटन उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में किया गया है| इस उत्सव का उद्घाटन उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया है|
– आपको बता दें की “तोशाली राष्ट्रीय शिल्प” का यह 15 वां संस्करण है| जिसका आयोजन 5 फरवरी तक किया जाएगा|
भारत के निखिल श्रीवास्तव को भारतीय गणितज्ञ में“माइकल एंड शीला हेल्ड” पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया
-हाल ही में भारत के निखिल श्रीवास्तव को भारतीय गणितज्ञ में “माइकल एंड शीला हेल्ड” पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है|
-आपकों बता दें की निखिल को यह पुरस्कार “केडीसिन सिंगर समस्या” और “रामानुज चित्र” के अनुत्तरित
सवालों को हल करने के लिए दिया गया है|
गुजरात राज्य सरकार ने बागवानी विकास मिशन की घोषणा की
-हाल ही में गुजरात राज्य सरकार द्वारा बागवानी विकास मिशन की घोषणा की है| इसका उद्देश्य ऐसे किसान जो की बागवानी और औषधि खेतों में शामिल है| ऐसे किसानों की आय की दोगुना करने के उद्देश्य से इसकी शरुआत की गयी है|
इसके अंतर्गत गुजरात सरकार द्वारा बेकार पड़ी भूमि को 30 साल के लिए पट्टे पर दिया जाएगा|
हाल ही में गुजरात राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनायें
AIRTEL PAYMENT BANK द्वारा ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘SAFE PAY’ अभियान शुरू किया
हाल ही में AIRTEL PAYMENT BANK द्वारा ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘SAFE PAY’ अभियान शुरू किया है| ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी से ग्राहकों को जागरूक करने के लिए इस अभियान की शरुआत की गयी है|
आपको बता दें की AIRTEL PAYMENT BANK की स्थापना 2017 में की गयी थी| इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है| इसके M.D. और CEO अनुव्रत विश्वाश जी है|
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा
हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा|
उत्तराखंड सरकार द्वारा मनरेगा के तहत कार्य दिवसों की संख्या को मौजूदा 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिन करने की घोषणा की
-हाल ही में उतराखंड राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के तहत एक बड़ी घोषणा की है| उत्तराखंड सरकार द्वारा मनरेगा के तहत कार्य दिवसों की संख्या को मौजूदा 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिन की है|
-आपको बता दें की मनरेगा 2005 में लाया गया था| यह लागू 2006 से किया गया था| इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर से एक सद्स्य को वितीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का रोजगार दिए जाने की गारंटी देता है| अब उतराखंड सरकार द्वारा इन 100 दिनों की बढ़ाकर 150 दिन कर दिया है|
-इसके अलवा आपको बता दें की झारखंड सरकार राज्य सरकार द्वारा जून 2020 में शहर को लोगों के लिए यह मनरेगा योजना शुरू की गयी थी|
मेघालय में भारत के सबसे लंबे रोड आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया गया
-हाल ही में मेघालय में भारत के सबसे लंबे रोड आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया गया है| इसका उद्घाटन मेघालय के सोहवर में किया गया है| इसके लिए 50 करोड़ रूपये निवेश किये गये है| पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका उद्घाटन किया गया है|
-हाल ही में मेघालय राज्य सरकार द्वारा शरू की गयी योजनायें
प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का हाल ही में निधन हो गया
हाल ही में प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का हाल ही में निधन हो गया है| इनकों 1980 से 1990 के दशक में में एक प्रसिद्ध पहचान मिली थी| अभी हाल ही में 80 वर्ष की आयु में इनका निधन हो गया है|
जयंत खोबरागडे को जकार्ता में आसियान सचिवालय में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया
-हाल ही में जयंत खोबरागडे को जकार्ता में आसियान सचिवालय में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गयाहै| जयंत खोबरागडे जी 1995 बैच के IAS ऑफिसर है|
-इसके आलावा आपको बता दें की आसियान (ASEAN) की स्थापना 1967 में की गयी थी| इसका मुख्यालय -इंडोनेशिया के जकार्ता में स्थित है| इसके कुल 10 सद्स्य देश है|
-आपकों बता दें की भारत के अनिल सोनी को WHO के CEO नियुक्त किये गये है|
DRDO ने स्वदेश विकसित प्लाईट “SAAW” का सफल परिक्षण किया
हाल ही में DRDO ने ओड़िसा से स्वदेश विकसित प्लाईट “SAAW” का सफल परिक्षण किया है|