Table of Contents

Lakes of Himachal Pradesh

आपका हमारी वेबसाइट में स्वागत है| इस भाग में हमने Lakes of Himachal Pradesh। हिमाचल प्रदेश की सम्पूर्ण झीलें प्रश्न पर प्रश्न और उत्तर दिए है इस अनुभाग में आप सभी विधार्थी हिमाचल प्रदेश की सम्पूर्ण झीलें प्रश्न के विभिन्न प्रकार के सवाल और जवाब का अध्ययन कर करेंगे जोकि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहद सहायक सिद्ध हो सकते है| इस लेख Lakes of Himachal Pradesh हमने प्रश्नों के बारे में जानकारी दी है, ये प्रश्न बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न है|

Lakes of Himachal Pradesh। हिमाचल प्रदेश की सम्पूर्ण झीलें प्रश्न
Lakes of Himachal Pradesh। हिमाचल प्रदेश की सम्पूर्ण झीलें प्रश्न

हिमाचल प्रदेश की सम्पूर्ण झीलें प्रश्न

Results

#1. 'चंद्रताल झील' किस जिले में स्थित है?

चंद्रताल हिमालय पर लगभग 4,300 मीटर (14,100 फीट) की ऊँचाई पर स्थित एक झील है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में, लाहौल व स्पीति घाटियों की सीमा पर ‘कुंजम पास’ के निकट स्थित ‘चंद्रताल’ से ‘चंद्र नदी’ का उद्गम होता है |

#2. 'नाको झील' किस जिले में है?

नाको झील हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह-उप प्रभाग में स्थित है। झील समुद्र तल से 3,662 मीटर ऊपर स्थित है। यह कल्पा से 117 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

#3. 'कमरुनाग झील' मंडी की किस तहसील में स्थित है?

कमरुनाग झील 3,334 मीटर की ऊंचाई पर चच्योट तहसील में स्थित है। कामरुनाग झील के अलावा झील और मंदिर के लिए जाना जाता है। देव कामरुनाग की झील और मंदिर देवदार के घने जंगलों से घिरा हुआ है, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाता है |

#4. निम्न में से कौन-सी एक प्राकृतिक झील नहीं है?

पंडोह झील एक मानव निर्मित झील है| यह झील ब्यास नदी पर बनी हुई है| इसका मुख्य उद्देश्य जलविद्युत शक्ति जनन है | यह बाँध 76 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है| इसकी लंबाई लगभग 14 किलोमीटर है | यह झील मंडी जिले स्थित है |

#5. 'रेणुका झील' किस जिले में है?

रेणुका झील (Renuka Lake) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले में स्थित एक झील है। समुद्र तल से 672 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है |

#6. निम्न में से कौन-सी झील कृत्रिम नहीं है?

रिवालसर झील एक प्राकृतिक झील है| रिवाल्सर हिंदू, सिख और बौद्धों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। रिवालसर में प्राकृतिक झील अपने तैरते  ईख द्वीपों और मछलियों के लिए प्रसिद्ध है। झील के परिधि के साथ हिंदू, बौद्ध और सिख मंदिर मौजूद हैं।

#7. निम्न में से कौन-सी झील कृत्रिम नहीं है?

रिवालसर झील एक प्राकृतिक झील है| रिवाल्सर हिंदू, सिख और बौद्धों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। रिवालसर में प्राकृतिक झील अपने तैरते  ईख द्वीपों और मछलियों के लिए प्रसिद्ध है। झील के परिधि के साथ हिंदू, बौद्ध और सिख मंदिर मौजूद हैं।

#8. 'महाकाली झील' किस जिले में है?

‘महाकाली झील’  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह तहसील के चांजू पंचायत में उच्च पहाड़ियों में स्थित है । यह झील ‘देवी काली’ को समर्पित है|

#9. 'लामा झील' किस जिले में स्थित है?

लामा झील हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में स्थित एक अधिक ऊँचाई वाली झील है। यह झील चंबा शहर से 45 किमी की दूरी पर धौलाधार पर्वत श्रेणी के अंदरूनी ढाल पर 3,960 मी॰ (12,990 फीट) की ऊँचाई स्थित है।

#10. 'डल झील' किस जिले में स्थित है?

डल झील एक छोटी सी मध्यम ऊंचाई वाली झील (समुद्र तल से 1,775 मीटर ऊपर) है, जो कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में मैकलोडगंज नड्डी रोड पर तोता रानी के गांव के पास धर्मशाला से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

#11. हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?

गोविंद सागर झील की लंबाई 90 किलोमीटर है, जो हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है|

#12. 'दशहर झील' किस जिले में स्थित है?

दशहर झील हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में स्थित है| यह झील समुद्रतल से 4200 मीटर है|

#13. 'सूरजताल झील' किस जिले में स्थित है?

सूरज ताल समुद्र तल से 4950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ऐसी झील है जिसे भारत की तीसरी सबसे बड़ी झील के रूप में जाना जाता है। स्पीति घाटी में स्थित सूरज झील का शाब्दिक अर्थ है, ‘सूर्य देवता की झील’।

#14. सरवालसर और भृगु झीलें किस जिले में स्थित है?

सरवालसर और भृगु झीलें कुल्लू जिले में स्थित है|

#15. 'करेरी झील' किस जिलें में स्थित है?

करेरी झील धौलाधार में एक ट्रेकिंग गंतव्य होने के लिए सबसे प्रसिद्ध है। झील अक्सर दिसंबर से मार्च-अप्रैल तक वर्फ से जमी हुई रहती है| झील की एक तरफ पहाड़ी पर भगवान शिव और शक्ति को समर्पित एक मंदिर है।

Finish

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top