june current affairs quiz in hindi

1 जून को विश्व भर में कौनसा दिवस मनाया जाता है?

– विश्व दुग्ध दिवस 

व्याख्या: 1 जून को  विश्व भर में वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व स्तर पर धातु के रूप में दूध के महत्व को चिन्हित करना और डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है| 

निम्न में से किस देश की सरकार ने देश के खुफिया विभाग से 90 दिनों में कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के निर्देश दिया है?

– अमेरिका 

व्याख्या: हाल ही में अमेरिका सरकार ने देश के खुफिया विभाग से 90 दिनों में कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के निर्देश दिया है| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने ख़ुफ़िया विभाग को 90 दिनों में कोविड-19 की उत्पति कहाँ से हुई यह कैसे हुई इसका पता लगाने के निर्देश दियें है| यह ख़ुफ़िया विभाग पता लगाएगा की कोरोनावायरस चीन द्वारा जानबूझकर फहराया गया है या चीन की लेबोरेटरी में अनजाने से इसकी उत्पति हुई है| 

किस देश की सरकार ने दो बच्चों वाली नीति को खत्म करने तीन संतानों की मंजूरी दे दी है?

– चीन 

व्याख्या: हाल ही में चीन नें दो बच्चों वाली नीति को खत्म करने तीन संतानों की मंजूरी दे दी है| चीन की सरकार ने हाल ही में नागरिकों के लिए उचित बच्चों के जन्म को लेकर दो बच्चों को जन्म से बढ़ाकर अब अधिकतम बच्चों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी है, इसके बाद अब से चीन में प्रत्येक दंपत्ति को दो नहीं बल्कि 3 बच्चों को जन्म देने की अनुमति होगी 

किस राज्य सरकार ने मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को रिटायर का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया है?

– बंगाल सरकार 

व्याख्या: हाल ही में बंगाल सरकार ने मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को रिटायर का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया है| अलापन बंदोपाध्याय को केंद्र सरकार ने दिल्ली बुलाया था, पर वे नहीं पहुंचे| उसके बाद उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भेजा गया था|  हाल ही में ममता बनर्जी ने उन्हें प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया साथ ही एचके द्विवेदी को नया मुख्य सचिव और बीपी गोपालिका को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है|

किस आईआईटी संस्थान ने हाल ही में तापमान दर्ज करने वाली भारत की पहली स्वदेशी डिवाइस md-tag विकसित की है?

– आईआईटी रोपड़

व्याख्या: हाल ही में आईआईटी रोपड़ ने तापमान दर्ज करने वाली भारत की पहली स्वदेशी डिवाइस md-tag विकसित की है| जोकि दक्षिण रक्त और शरीर के अंगों खराब होने वाले उत्पादों को सुरक्षित आपूर्ति के लिए देश की अपनी तरह की पहली डिवाइस है| 

वैज्ञानिकों ने हाल ही में मानव के किस भाग की नकल करने वाला कुशल आर्टिफिशियल सिनेप्टिक  नेटवर्क विकसित किया है?

– मस्तिष्क 

व्याख्या: – हाल ही में वैज्ञानिकों ने मानव के मस्तिष्क भाग की नकल करने वाला कुशल आर्टिफिशियल सिनेप्टिक  नेटवर्क विकसित किया है| यह सिनेप्टिक नेटवर्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरह काम करने में पारंपरिक तकनीकों की तुलना में अधिक कुशल है, और कंप्यूटेशनल गति और ऊर्जा की खपत दक्षता को बढ़ाता है| 

आरबीआई ने हाल ही में नियामक अनुपालन की कमी को लेकर किस बैंक पर 100 करोड रुपए कर जुर्माना लगाया है?

– HDFC बैंक 

व्याख्या: हाल ही में आरबीआई ने हाल ही में नियामक अनुपालन की कमी को लेकर HDFC बैंक पर 100 करोड़ रुपए कर जुर्माना लगाया है| भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 6(2) और धारा 8 के प्रावधानों के उल्लंघन करने पर एचडीएफसी बैंक पर ₹10 करोड़ कर का जुर्माना लगाया है यह कार्यवाही नियामक अनुपालन में कमियों के आधार पर की गई है|

निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में इंटरनेशनल मेंसटूअल हाइजीन डे पर उड़ान स्कीम की लॉन्च की है?

– पंजाब सरकार 

व्याख्या:- पंजाब सरकार ने हाल में इंटरनेशल मेंसटूअल हाइजीन डे पर उड़ान स्कीम की लॉन्च की है| जिसके तहत गरीब लडकियों और महिलाओं की मुफ्त में सैनिटरी पैड्स बांटे गए है| इस योजना की वार्षिक लागत 50.55 करोड़ रूपये है| 

किस बैंक नें देश के रिटेल यानी खुदरा व्यापारियों के लिए मर्चेंट स्टेक लॉन्च किया है?

– आईसीआईसीआई बैंक 

व्याख्या: हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक ने देश के रिटेल यानी खुदरा व्यापारियों के लिए मर्चेंट स्टेक लॉन्च किया है| जो की वर्धित सेवाओं के लिए व्यापारियों को मजबूत बनाता है| इस मर्चेंट स्टेक के द्वारा ग्रासर्स, सुपर मार्केट, बड़े रिटेल स्टोर चेन, ऑनलाईन बिजनेस अपनी बैंकिंग सबंधी जरूरतों को निर्बाध रूप से पूरा कर सकते है| 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top