Insights Daily Current Affairs Quiz In Hindi
Introdauction :- दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट में स्वागत है| आज हमने अपने इस आर्टिकल में Insights Daily Current Affairs Quiz In Hindi 2021-Gk Today Daily Current Affairs Quiz In Hindi के बारे में जानकारी साझा की है, जो आपकी आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है|
केरल राज्य ने मछुआरों की सुरक्षा के लिए एक समिति का गठन किया
हाल ही में केरल राज्य ने मछुआरों की सुरक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है| केरल के मत्स्य विभाग ने मछुआरों की सुरक्षा के लिए मत्स्यपालन के पूर्व अतिरिक्त निदेशक पी.सहवेदन की अध्यक्षता में 7 सदस्य समिति की स्थापना की है| यह समिति अध्ययन करेगी| समुद्र में सुरक्षा तटीय सुरक्षा निगरानीप्रणालियों से संबंधित मुद्दों को हल करने के तरीकों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी| यह अवैध और अनियमित मछली पकड़ने पर भी अध्ययन करेगी|
जापान भारत को वैक्सीन भंडारण के लिए कोल्ड चेन सुविधाओं के निर्माण के लिए 10 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करेगा
हाल ही में जापानी दूतावास के एक हालिया ब्यान के अनुसार, जापान भारत को वैक्सीन भंडारण के लिए कोल्ड चेन सुविधाओं के निर्माण के लिए 10 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करेगा| यह सहायता भारत को यूनिसेफ के माध्यम से कोल्ड चेन उपकरण उपलब्ध कराएगी| जापान भी टीकों की खरीद के लिए COVEX सुविधा के संचालन का नेतृत्व करता है|
IIT दिल्ली ने COVID-19 के लिए एक किफायती रैपिड एंटीजन टेस्ट किट विकसित की, जिसकी कीमत 50 रूपये है
हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने कोविड के लिए एक किफायती रैपिड एंटीजन टेस्ट किट विकसित की है, जिसकी कीमत 50 रूपये है| CMR द्वारा अनुमोदित यह परिक्षण किट पांच मिनट के भीतर परिणाम दे सकती है| परिक्षण के पीछे की तकनीक को IIT दिल्ली द्वारा पेंटेंट कराया गया है|
सर्बिया ने भारतीय बागवानी उपज के लिए बाजार पहुंच प्रदान की
हाल ही में सर्बिया ने भारतीय बागवानी उपज के लिए बाजार पहुंच प्रदान की है| सर्बिया ने भारतीय उत्पादों जैसे प्याज, आलू, अनार और अनार के दानों के लिए बाजार पहुंच प्रदान की है| कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के अनुसार, भारत में उगाए जाने वाले अनार और प्याज के निर्यात के लिए फाईटोसैनीटरी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है| आलू के निर्यात के लिए यह आवश्यक है|
Today Daily Current Affairs Quiz In Hindi
मिनेश शाह को NDDB का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
हाल ही में मिनेश शाह को राष्ट्रिय विकास बोर्ड (NDDB) के कार्यकारी निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है| यह वर्षा जोशी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 मई को समाप्त हुआ था| मिनेश शाह ने 1 जून से छह महीने की अवधि हेतु पद संभाला था|
सरकार ने FAME II योजना की 2024 तक बढ़ाया
भारत सरकार ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाना और विनिर्माण चरण II योजना की 2 साल तक बढ़ा दिया है| यह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने की एक महत्वकांक्षी योजना है, जो 1 अप्रैल 2019 को 3 साल हेतु लांच की गई थी|


RV रविंद्रन द्वारा लिखित क़ानूनी प्रणाली पर आधारित पुस्तक का विमोचन
हाल ही में भारत के मुख्य न्यायधीश एनवी रमना ने “ANOMALIES IN LAW AND JUSTICE” नामक पुस्तक का विमोचन किया| इस पुस्तक को RV रविंद्रन ने लिखा है| वे इस पुस्तक में कानून की विभिन्न कमियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है| यह पुस्तक आम आदमी को यह समझाने का प्रयास है, कि कानून और कानूनी व्यवस्था अभी भी विकसित हो रही है|
INS तबर को अफ्रीका, यूरोप में नौसैनिक अभ्यास हेतु तैनात किया
भारतीय नौसेना के पोत ताबर ने 13 जून की अपनी तैनाती शुरू की| पोत अदन की खाड़ी, लाल सागर, स्वेज नहर, भूमध्य सागर, उतरी सागर और बाल्टिक सागर के पार जिबूती, मिस्त्र, इटली, फ़्रांस, यूके, रूस, नीदरलैंड, मोरक्को और आर्कटिक परिषद के स्वीडन और नौर्वे जैसे देशों में पोर्ट कॉल करते हुए परगमन करेगा|
सभी प्रारूपों में डेब्यू करने वाली कम उम्र की भारतीय क्रिकेटर बनीं शैफाली वर्मा
हाल ही में इंग्लैण्ड वुमन के खिलाफ वनडे हेतु चुने जाने के बाद शैफाली वर्मा सभी प्रारूपों में डेब्यू करने वाली कम उम्र की भारतीय क्रिकेटर बनीं| अपने वनडे डेब्यू में वर्मा ने कैथरीन ब्रंट द्वारा आउट होने से पहले 14 गेंदों पर 15 बनाए| हरियाणा की शैफाली वर्मा को सभी प्रारूपों में डेब्यू करने में 17 साल 150 दिन लगे|
भारत के सौरभ ने ISSF WC में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता
हाल ही में भारत के सौरभ चौधरी और मनु भाकर की भारतीय जोड़ी ने ISSF निशानेबाजी विश्व कप में 10 मीटर एयर-पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता| टूर्नामेंट क्रोएशिया के ओसीजेक में हो रहा है| यह जोड़ी स्वर्ण पदक के मैच में रूस की वीटालीना बत्सारशकिना और अर्टेम चेर्नौसोव से हार गई| यह आयोजन टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय निशानेबाज टीम की आखिरी प्रतिस्पर्धा है|
तीरंदाजी विश्व कप : अभिषेक वर्मा ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण
भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने पेरिस, फ़्रांस में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 पुरुषों की व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता| उन्होंने नर्वस-ब्रेकिंग फाईनल में अमेरिकी क्रिस शैफ की शूट-ऑफ़ के जरिए हराया| यह वर्मा का विश्व कप में दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है| उन्होंने 2015 में वोक्रला, पोलैंड में पहला खिताब जीता था| वो व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जितने वाले पहले भारतीय है|