insight dailyCurrent affairs In hindi

ICC T20 विश्व कप 2021 को UAE,ओमान में स्थानातरित किया गया 

हाल ही में ICC पुरुष, T20 विश्व कप 2021 के आयोजन स्थल को UAE और ओमान स्थानांतरित किया गया है| “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी” ने इसकी घोषणा की है| T20 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच होना है| T20 विश्व कप महामारी की वजह से पिछले साल स्थगित कर दिया गया था| बीसीसीआई दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, आबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम, शारजहां स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी में होने वाले इस कार्यक्रम का मेजबान बना रहेगा| 

1 साल और नीति आयोग के CEO बने रहेंगे अमिताभ कांत

केंद्र के नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत(1980 IAS) का कार्यकाल जून 2022 तक 1 साल के लिए बढ़ाया गया है|  उन्होंने मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, अतुल्य भारत और गॉड्स ओन कंट्री जैसी पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| वह केंद्र सरकार को इज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस पहल का भी संचालन कर रहे हैं| 

DRDO द्वारा परिक्षण की गई नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम मिसाईल का नाम ‘अग्नि-प्री (प्राईम)’ रखा गया

“रक्षा अनुसंधान और विकास संग्ठन DRDO” ने ‘ओड़िसा’ के तट पर “डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम” द्वीप से नई पीढ़ी की परमाणु “सक्षम बैलिटिस्टक मिसाई, अग्नि पी” का सफलतापूर्वक परिक्षण किया| ‘अग्नि पी’ अग्नि क्लास, का एक उन्नत संस्करण है, और 1000 कि.मी. और 2000 कि.मी. के बीच की क्षमता वाली ‘कनस्तर’ वाली मिसाईल है| 

today carrent affairs in hindi

एसएन श्रीवास्तव IFUNA के अध्यक्ष नियुक्त 

हाल ही में ‘शंभू नाथ श्रीवास्तव’ की “सयुंक्त राष्ट्र संघों” के भारतीय संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया है| वह इलहाबाद उच्च न्यायलय के पूर्व न्यायाधीश और छतीसगढ़ के पूर्व प्रमुख लोकायुक्त थे| वह मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का स्थान लेंगे| IFUNA सयुंक्त राष्ट्र और इसकी विशेष एंजेंसियों के उद्देश्यों की बढ़ावा देता है| IFUNA एक गैर-सरकारी, स्वैच्छिक, गैर-लाभकारी संग्ठन है| 

US ने भारतीय-अमेरिकी अतुल केशप को भारत में अंतरिम दूत नियुक्त किया गया 

हाल ही में US ने भारतीय-अमेरिकी “अतुल केशप” को भारत में अंतरिम दूत नियुक्त किया गया है| अमेरिका ने भारतीय अमेरिकी अतुल कश्यप को भारत में देश के मामलों का प्रभारी नियुक्त किया है| राजदूत केशप की नियुक्ति सरकार और भारत के लोगों के साथ अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करेगी| उन्होंने पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के ब्यूरो में ‘प्रधान उप सहायक सचिव’ और श्रीलंका तथा मालदीप के अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्य किया| 

सभी जिलों में निवेश प्रोत्साहन एजेंसी स्थापित करेगा ओड़िसा 

हाल ही में ओड़िसा राज्य सभी जिलों में निवेश प्रोत्साहन एजेंसी स्थापित करेगा| ओड़िसा राज्य सरकार ने राज्य में आर्थिक अवसर पैदा करने के लिए जिला स्तरीय उद्योग और निवेश प्रोत्साहन एजेंसियों की स्थापना करने का निर्णय लिया है| यह एजेंसियां MSMEs की सुविधा और संचालन हेतु समर्पित होगी| यह एजेंसियां उद्यमियों और निवेशकों के लिए सिंगल प्वाइंट कॉन्टैक्ट के रूप में काम करेगी|  यह रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा| 

उड़ीसा के राज्यपाल:-गणेशी लाल

एशिया का सबसे लंबा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक इंदौर में बनाया गया 

हाल ही में एशिया का सबसे लंबा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक इंदौर में बनाया गया है| प्रकाश जावेडकर द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर में एशिया के सबसे लंबे हाई स्पीड ट्रैक-NATRAX का उद्घाटन किया गया है| NTRIP के तहत NATRAX राज्य के अत्याधुनिक मोटर बाहन परिक्षण एवं प्रमाणीकरण में से एक केंद्र है| यह आटोमोटिव मिशन योजना के तहत नियोजित भारी उद्योग मंत्रालय की एक प्रमुख परियोजना है| NATRAX के सबसे लंबे स्पीड ट्रैक में कुल 10 ट्रैक है, जिन्हें हर संभव इलाके में वाहनों का परीक्षण करने को ध्यान में रखकर बनाया गया है| 

RBI ने 4 सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना 

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 4 सरकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है| भारतीय रिजर्व बैंक के कुछ नियामक दिशा निर्देश के उल्लंघन हेतु 4 सहकारी बैंकों पर दंड लगाया गया है|  हैदराबाद में स्थित आंध्र प्रदेश महेश राज्य सहकारी शहरी बैंक पर 112.50 लाख रु., अहमदाबाद मर्केटाटईल सहकारी बैंक पर 62.50 लाख रु. ‘एसविसी सहकारी बैंक, मुंबई‘ पर 37.50 लाख रु. और सारस्वत सहकारी बैंक, मुबई पर 25 लाख रु. का जुर्माना लगाया गया है| सहकारी बैंक पर जुर्माना RBI द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन न करने पर लगाया है| 

30 जून को अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस मनाया गया

हाल ही में 30 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस’ मनाया गया है| लोकतंत्र की अपरिहार्यता आधारशिला के रूप में दुनिया भर में सांसदों की भूमिका को उजागर करने हेतु 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस मनाया गया है| इसे पहली बार 2018 में ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा‘ द्वारा बनाया गया था| ‘अंतर्राष्ट्रीय संघ संसदीय’ संघ को 30 जून 1889 में स्थापित किया गया था जो संसद का एक वैश्विक संगठन है|

पिकासो की महिला का सिर पेंटिंग को चोरी होने के 9 साल बाद एंथेस में बरामद किया गया

हाल ही में ‘पाब्लो पिकासो‘ की है,पेंटिंग जो 9 साल पहले ग्रीक गैलरी में डकैती के दौरान चुराई गई थी, वह बरामद हुई है| एथेंस में पुलिस ने सूचित किया कि वह पिकासो का ‘वुमेन हेड’ डच कलाकार पिट मोंड्रीयन द्वारा 1905 की एक पवनचक्की की पेंटिंग के साथ मिला था| पिकासो का महिला का सिर यह उनकी सिग्नेचर क्यूबिस्ट शैली में एक महिला का चित्र है| और 1949 में स्वयं कलाकार द्वारा नेशनल गैलरी की दिया गया था| कलाकार ने उल्लेख किया की एक दशक पहले चित्रित उपहार नाजी जर्मनी के देश के प्रतिरोधक की मान्यता में था| 

NTPC ने 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है

हाल ही में ‘NTPC’ ने 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है| ऊर्जा मंत्रालय के तहत एनटीपीसी लिमिटेड ऊर्जा पर संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय वार्ता के हिस्से के रूप में अपने ऊर्जा कॉन्पैक्ट लक्ष्यों को घोषित करने वाली भारत में ऊर्जा क्षेत्र में पहली ऊर्जा कंपनी बन गई है | एनटीपीसी ने 2025 तक 7 गीगावॉट ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है| 2032 तक एनटीपीसी द्वारा शुद्ध ऊर्जा तीव्रता में 10% की कमी का भी लक्ष्य बन रहा है| 2025 तक एनटीपीसी ने घोषणा की है, कि वह स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान में मदद करने और ऊर्जा मूल्य सिंगला में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कम से कम 2 अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बनाएगी| 

सामरिक अधयन्न के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थान ने साईबर क्षमता और राष्ट्रीय शक्ति रिपोर्ट जारी की है

हाल ही में सामरिक अधयन्न के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय संस्थान’ ने साईबर क्षमता और ‘राष्ट्रीय शक्ति’ रिपोर्ट जारी की है| रिपोर्ट में हर राज्यों के साइबर परितंत्र का विश्लेषण किया कि कैसे यह आर्थिक प्रतिस्पर्धा, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य मामलों के साथ कैसे जुड़ा है| देश का मूल्यांकन सात श्रेणियों में किया जाता है:- “रणनीति और सिंद्धात शासन, आदेश और नियंत्रण कोर साईबर, ख़ुफ़िया क्षमता साईबर सशक्तिकरण और निर्भरता साईबर सुरक्षा और लचीलापन साईबरस्पेस मामलों में वैश्विक नेतृत्व आक्रामक साईबर क्षमता| 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top