इन्हें भी पढ़ें :himachal pradesh gk in hindi 2021-Himachal Pradesh GK

Important Lakes in Himachal Pradesh District Wise 

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी website में स्वागत है| आज हमने इस आर्टिकल में Important Lakes in Himachal Pradesh District Wise के बारे में जानकारी प्रदान की है| जो की exam point of view से काफी important है| तथा इनका बार-बार अभ्यास करने से आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायता प्राप्त हो सकती है| हिमाचल प्रदेश की झीलों से सबंधित कुछ बहुत जरूरी सवाल जो बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है| इनका नियमित रूप से अभ्यास करने से आपको परीक्षाओं में सफलता हासिल करने में सहायक सिद्ध हो सकता है|

हिमाचल प्रदेश की बनावटी झीलें

बनावटी झीलें (कृत्रिम झीलें)

– गोविन्द सागर झील – गोविंद सागर झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है| यह झील बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर बनी है| इस झील की लंबाई 90 किलोमीटर है| इस झील का क्षेत्रफल 168 वर्ग किलोमीटर है| 

Important Lakes in Himachal Pradesh District Wise
Important Lakes in Himachal Pradesh District Wise

पौंग झील 

यह झील कांगड़ा में स्थित है| यह झील व्यास नदी पर बनी हुई है| इसकी लंबाई 42 किलोमीटर है| इस झील के पास पौंग बाँध भी है, जो 1960 में बनाया गया था| यह झील महाराणा प्रताप सागर के नाम से भी जानी जाती है|

 

-पंडोह झील  यह झील मंडी जिले में व्यास नदी पर बनी हुई है| इसकी लंबाई 14 किलोमीटर है, और यह राष्ट्रीय राजमार्ग 21 के किनारे हैं|

 

हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक झीलें

a- चंबा 

गड़ासरू झील – 1 किलोमीटर परिधि, ऊंचाई 3505 मीटर यह चुराह तहसील में देवी कोठी के पास स्थित है| 

खजियार – 0.5 किमी लम्बी , ऊँचाई 1951 मी.| खजियार को हिमाचल प्रदेश का स्विटज़रलैंड भी कहा जाता है| जिससे यह नाम ब्लेजर ने 7 जुलाई 1992 को दिया| यह विश्व का 160 वां स्थान है| जिसे मिनी स्विटज़रलैंड का दर्जा दिया गया है| यह स्विटज़रलैंड की राजधानी बर्न से 6194 किलोमीटर दूर है|

लामा झील – ऊँचाई ,3962 मीटर है| यह सात झीलों का समूह कहलाता है| यह भरमौर उपमंडल में स्थित है| 

मणिमहेश झील – ऊँचाई ,3590 मीटर | यह कैलाश पर्वत के निचे  स्थित है|

चमेरी झील यह एक कृत्रिम झील है, जो रावी नदी के पानी से बनी है| 

महाकाली झील – ऊँचाई, 3657 मीटर| यह झील देवी काली को समर्पित है| यह झील चुराह तहसील के खुंडी में चांजू पंचायत में स्थित है| 

 

b कांगड़ा

डल झील – ऊँचाई- 1775 मीटर, धर्मशाला से 11 किमी दूर| 

करेरी झील – ऊँचाई 1810 मीटर 

 

c मंडी 

कुमरवाह झील – ऊँचाई 3150 मीटर 

पराशर झील – 2743 मीटर 

रिवालसर झील – इस दिल को बौद्ध लोग पदमाचन भी कहते है| बौद्ध भिक्षु पद्मसम्भव के जन्म दिन पर यहाँ छेच्छु मेला लगता है| यह झील हिन्दू सिख व् बौद्ध तीनों धर्म के लोगों का तीर्थ स्थान है| इस तैरते हुए टापुओं की झील भी कहा जाता है| 

इसके आलावा कुछ अन्य झीलें- कुंतभ्योग झील, कमरुनाग झील, सुखसागर झील ,कालासर झील|

 

d कुल्लू 

मानतलाई झील (पार्वती नदी का उद्गम स्थान),भृगु, दशहर, स्र्योल्सर, सर्वालसर (बंजार उपमंडल में स्थित है|)

 

e लाहौल स्पीती 

सूरजताल झील – ऊँचाई 4800 मीटर भागा नदी का उद्गम स्थान बारालाचा दर्रे के समीप यह झील स्थित है| 

चन्द्रताल झील – ऊँचाई 4270 मीटर इसे लोहित्य सरोवर के नाम से भी जाना जाता है| 

ढंखर झील 

 

f शिमला 

चन्द्रनाहन झील – ऊँचाई 4267 मी. , यह रोहडू (शिमला) में स्थित है| इस झील से पब्बर नदी का उद्गम होता है| 

तानु जुब्बल झील (नारकंडा), गढ़ कुफर , कराली झील , बरादोनसर झील|

  

g किनौर 

नाको झील – ऊँचाई 3662 मीटर 

सोरंग झील 

 

h सिरमौर 

रेणुका झील – यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है जो 2.5 किलोमीटर लंबी है| इसकी आकृति सोई हुई स्त्री जैसी है| रेणुका भगवान परशुराम (विष्णु के छठे अवतार) की माता है|  रेणुका को अपने पुत्र परशुराम के हाथों में बलिदान होना पड़ा| जिसने अपने पिता जमदग्नि की आज्ञा का पालन करते हुए ऐसा किया| जमदग्नि जामलू देवता के रूप में भी जाने जाते है| 

सुकेती झील 

 

हिमाचल प्रदेश की झीलों से पूछें जाने वाले 22 महत्वपूर्ण प्रश्न

Quesction Answer
हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम(मानव निर्मित) झील कौन-सी है?गोविंद सागर झील (बिलासपुर)
गोविंद सागर झील की लंबाई तथा क्षेत्रफल कितना है?90 किमी (168 वर्ग किमी
पौंग झील झील किस नदी पर स्थित है?ब्यास (कांगड़ा)
पौंग बाँध को अन्य किस नाम से जाना जाता है?महाराणा प्रताप सागर
पंडोह झील किस जिले में स्थित है?मंडी (ब्यास नदी पर)
गड़ासरू झील किस जिले में है?चम्बा (ऊँचाई 3505 मीटर)
मणिमहेश झील की ऊँचाई कितनी है?3950 मीटर (चंबा)
महाकाली झील किसको समर्पित है?देवी काली को
डल झील किस जिले में स्थित है?कांगड़ा (ऊँचाई-1775 मीटर)
कुमारवाह झील किस जिले में है?मंडी
पराशर झील की ऊँचाई कितनी है?2743 मीटर (मंडी)
तैरते हुए टापू की झील किसे कहते है?रिवालसर झील (मंडी)
कमरुनाग झील किस जिले में है?मंडी (चच्योट तहसील)
मानतलाई झील(पार्वती नदी का उद्गम स्थल) किस जिले में है?कुल्लू
भृगु,दशहर और सरवालसर झीले किस जिले से सबंधित है?कुल्लू
सूरजताल झील(भागा नदी का उद्गम स्थान) की ऊँचाई कितनी है?4800 मीटर (लाहौल-स्पीती)
चन्द्रताल झील(चंद्रा नदी का उद्गम स्थान) की ऊँचाई कितनी है?4270 मीटर (लाहौल-स्पीती)
चन्द्रनाहन झील(पब्बर नदी का उद्गम स्थल) किस जिले में है?शिमला
नाको झील किस जिले में स्थित है?किन्नौर में (3662 मीटर)
हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है-रेणुका झील (सिरमौर)
सुकेती झील किस जिले में है?सिरमौर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top