Importance of Elements in Our Daily life
आर्गन
इलेक्ट्रिक लैंप और रेडियो वाल्व के निर्माण में उपयोग होता है| नियान के साथ मिलकर इसका उपयोग विज्ञापन चिन्हों में होता है|
पोटेशियम
इसका उयोग फोटोइलेक्ट्रिक सेल में होता है|
कैल्शियम
इसका उपयोग थर्मीडोनिक वाल्व में होता है|
टिटेनियम
यह नवां सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है| पृथ्वी की परत का लगभग 0.58 आग इसी से नमा है| शुद्ध टिटेनियम लोहे से ज्यादा मजबूत होता है| सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट जेट रूप में और स्टील को कठोर बनाने में इसका उपयोग होता है|

क्रोमियम
विशेष प्रकार के स्टील निर्माण में इसका उपयोग होता है| इसका प्लेटिंग धातु के रूप में इस्तेमाल होता है|
मैगनीज
लगभग 80 प्रतिशत उत्पादित मैगनीज का प्रयोग मैगनीज स्टील के निर्माण में होता है| साधारण स्टील में 0.6-1.5 पतिशत मैगनीज होते है| मैगनीज से कठोरता बढती है| मैगनीज स्टील (40 प्रतिशत मैगनीज) बहुत कठोर है| जिससे पत्थर तोड़ने वाली मशीन तथा स्टील हेलमेट बनाया जाता है|
लोहा
पिग आयरन सबसे अशुद्ध (2.6-4.3 प्रतिशत सिलिकॉन,सल्फर और फास्फोरस) इसे रॉट आयरन, स्टील या कास्ट आयरन में बदला जाता है| कास्ट आयरन का उपयोग स्टोव, रेडीयटर, खिलौने, स्टूल रसोई के सामान पाईप तथा कृषि उपकरण तथा रॉट आयरन बनाने में होता है| रॉट आयरन (मात्र 0.5% प्रतिशत अधुद्ध) अचानक घात सहने वाले वस्तुओं जैसे: कुर्सी, तार ब्लेड आदि के निर्माण में इसका उपयोग होता है| लोहे के स्टील का उपयोग बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के स्टील निर्माण में होता है|