Table of Contents
Hp Sports Gk Quiz
1.परशुराम पुरस्कार–हिमाचल प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम पुरस्कार है। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, परशुराम की प्रतिमा और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
2.अर्जुन पुरस्कार-हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ी अब तक अर्जुन पुरस्कार प्राप्त चुके हैं। सुमन रावत (एथलीट) को 1987 में अर्जुन पुरस्कार मिला। वह प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। शमशेर जंग निशानेबाज और सीता गोसाईं (महिला हॉकी की पूर्व कप्तान) को अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है। ऊना के चरणजीत सिंह 1964 में टोक्यो ओलंपिक में हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कप्तान थे| जिन्हें 1963 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था। विजय कुमार को 2007 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हुआ। दीपक ठाकुर (हॉकी खिलाड़ी) को भी अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।

3.राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार–हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के हरसौर गांव में जन्मे (19 अगस्त, 1985) विजय कुमार भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले और एकमात्र हिमाचली हैं। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2012 में प्राप्त हुआ जब उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 के 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र हिमाचली है। हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवा मामले तथा खेल विभाग का गठन वर्ष 1982 ई में किया गया।
महत्वपूर्ण खेल
1. हैंग ग्लाइडिंग–कांगड़ा की बिलिंग घाटी हैंग ग्लाइडिंग के लिए विश्व विख्यात है। यहाँ पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की हैंग ग्लाइडिंग, प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
2. गोल्फ कोर्स–शिमला के नजदीक नालदेहरा, चंबा के खजियार और सोलन के चायल में गोल्फ कोर्स हैं।
3. रोलर स्केटिंग और स्कीइंग-शिमला, मनाली और डलहौजी में रोलर स्केटिंग का आनंद लिया जा सकता है। कुफरी, नारकंडा, सोलंग नाला में स्कीइंग की जाती है।
4. क्रिकेट विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित क्रिकेट पिच चायल में स्थित है। यहाँ की ऊँचाई समुद्रतल से 2445 मीटर है। यह मैदान 1894 में बनाया गया था। हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम 1985 से रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही है। पंजाब, रणजी टीम के ध्रुव पांडे हिमाचल रणजी टीम के विरुद्ध खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे। वह केवल 13 वर्ष के थे। बिलासपुर के तिलक राज के एक ओवर में रवि शास्त्री ने 6 छक्के लगातार विश्व कीर्तिमान बनाया। तिलक राज तब बड़ौदा की टीम से खेल रहे थे। राजीव नैयर को परशुराम पुरस्कार मिल चुका है। वह चम्बा जिले में संबंधित क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वर्तमान में पारस डोगरा, ऋषि धवन और विक्रमजीत मलिक आई.पी.एल. में खेल रहे हैं।
5.फुटबॉल-देश का प्रथम फुटबॉल टूर्नामेंट डूरण्ड कप 1888 ई. में शिमला के अन्नाडेल मैदान में खेला गया। यह प्रतियोगिता एशिया की प्राचीनतम व विश्व की दूसरी पुरानी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता को सर डूरंड मोटिमर ने शुरू किया। यह प्रतियोगिता 1940 तक शिमला में आयोजित की जाती थी। भूपेंद्र रावत ने 1968-69 में फुटबॉल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
6.हॉकी-प्रदेश के 2 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी व अर्जुन पुरस्कार जीत चुके हैं। यह हैं-चौधरी चरणजीत सिंह और सीता गोसाई। विद्या स्टोक्स 2 बार भारतीय महिला हॉकी संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। शिमला के शिलारू में एशिया का सबसे ऊँचा हॉकी स्टेडियम (एस्ट्रोटर्फ मैदान) है जिसका निर्माण “स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया” ने किया है।
7.निशानेबाजी-सिरमौर के शमरेश जंग ने 2002 के मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में 3 स्वर्ण तथा 2006 के मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में 5 स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने यह पदक पिस्टल शूटिंग में प्राप्त किए। मेलबर्न राष्ट्रमण्डल (2006) खेलों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की “डेविड डिक्सन ट्रॉफी” प्रदान की गई। हमीरपुर के विजय कुमार ने दिल्ली 2010 और ग्लास्गो 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में पदक जीतने के अलावा 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता। उन्हें 2012 का राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार मिला है। विजय कुमार को पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है।
Gk of Himachal Pradesh in hindi
खेल से संबंधित खिलाड़ी
1. वालीबाल(Popular Sports in Himachal Pradesh)–चमन सिंह (परशुराम पुरस्कार से सम्मानित), कला राणा, सुरजीत, देवराज शर्मा।
2. जिम्नास्टिक–अनन्तराम (परशुराम पुरस्कार से सम्मानित)।
3. बॉक्सिंग-भगत ठाकुर, वीरेन्द्र (परशुराम पुरस्कार से सम्मानित)।
4. पैराग्लाइडिंग-रामलाल ठाकुर, प्रियंका अवस्थी, अतुल शर्मा।
5. निशानेबाजी-विजय कुमार, शमरेश जंग।
6. हॉकी-चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर, सीता गोसाई।
7. तीरंदाजी-स्कालजंग दोरजी (परशुराम पुरस्कार विजेता)
8. एथलीट-सुमन रावत
9. स्कीइंग-कु.उमा (परशुराम विजेता)
एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाले हिमाचली
1. सुनील शर्मा
2. प्रेम सिंह
3. बलदेव शर्मा
4. राधा देवी
5. राजीव शर्मा 6. दीपू शर्मा
7. डिक्की डोलमा
8. बाइकिंग भानू
-बाइकिंग भानू एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले डॉक्टर हैं। यह लाहौल स्पीति क्षेत्र से संबंधित हैं।
-डिक्की डोलमा हिमाचल प्रदेश की एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही हैं।
अन्य
1. खेल छात्रावास-बिलासपुर में SAI खेल छात्रावास है।
2. खेल परिसर-शिमला में इंदिरा गांधी खेल परिसर है। यहाँ बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती की स्पर्धाएँ होती हैं।
3. आइस स्केटिंग रिंग-शिमला के लक्कड़ बाजार में आइस स्केटिंग रिंग है, जिसे ब्लैसिंगटन कोर्ट के नाम से जाना जाता है। यह विश्व का प्राचीनतम प्रयोग में लाया जाने वाला रिंग है। इसे 1920 में ब्लैसिंगटन ने बनाया था।
4.राष्ट्रीय शीतकालीन खेल-मनाली के समीप सोलंग नाला में अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के अलावा राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाता है।
5.पर्वतारोहण संस्थान- मनाली में पर्वतारोहण संस्थान है। इसकी स्थापना 19 सितम्बर, 1961 में की गई थी। हरनाम सिंह इसके प्रथम निदेशक थे।
6. प्रदेश का प्रथम स्कीइंग व जल क्रीड़ा क्लब कुफरी में 1954 में बनाया गया था।
7. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम-धर्मशाला में 27 जनवरी, 2013 को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच हुआ। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आई.पी.एल. के मैच भी होते हैं।
Famous Sports Personalities of Himachal pradesh
1. स्कालजंग दोरजी-ओलंपियन तीरंदाज लाहौल स्पीति से संबंधित हैं। 1991 में इन्हें परशुराम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
2. सुमन रावत-सुन्दर नगर की इस एथलीट को 1987 में अर्जुन पुरस्कार और परशुराम पुरस्कार प्रदान किया गया।
3. कुमारी उमा– कुल्लू की इस स्कीइंग खिलाड़ी को 1997 में परशुराम पुरस्कार प्रदान किया।
4. राजीव नैयर-चम्बा के इस क्रिकेट खिलाड़ी को 1997 में परशुराम पुरस्कार मिला। 1999 में राजीव नैयर ने जम्मू कश्मीर के विरुद्ध रणजी मैच में 1017 मिनट तक क्रीज पर रहकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विश्व कीर्तिमान बनाया। उन्होंने इस पारी में 271 रन बनाए।
5. सीता गोसाई-सीता गोसाईं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है। वह नाहन की निवासी हैं।
6. चरणजीत सिंह-चरणजीत सिंह को अर्जुन पुरस्कार व पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह 1964 के टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे।
7. शमशेर जंग – सिरमौर के निवासी शमशेर जंग को अर्जुन पुरस्कार मिल चूका है| उन्होंने 2002 और 2006 के राष्ट्र्मंडल खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीता है| उन्हें 2006 में डेविड डिक्सन ट्रॉफी (राष्ट्रमंडल खेल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)भी मिली है|
8. विजय कुमार – हमीरपुर के विजय कुमार ने 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता| उन्हें 2012 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के आलावा पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है|
9. शिव केशवन – मनाली के शिव केशवन नें 5 बार विंटर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है| उन्होंने ल्युग स्पर्धा में 2012 में नगानों जापान में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक जीता है|
10. प्रियंका नेगी – सिरमौर (शिलाई) की प्रियंका नेगी विश्व कप महिला कब्बड्डी 2012 जीतने वाली टीम का हिस्सा रही है|
11.ग्रेट खली (दलीप सिहं राणा) – सिरमौर के दलीप सिहं राणा ने वर्ल्ड एंटरटेनमेंट कुश्ती को जीता है| वे द ग्रेट खली के नाम से प्रसिद्ध है|
12.नालागढ़ के अजय ठाकुर, कुल्लू की कविता ठाकुर 2014 एशियाड के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान है|