Happy B’day Rohit Sharma – 35 साल के हुए टीम इंडिया के हिटमैन
आज टीम इंडिया और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है। रोहित आज पूरे 35 साल के हो गए हैं। विराट कोहली द्वारा टीम इंडिया के सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने के तुरंत बाद रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप दी गई। कुछ दिन पहले तक जिस खिलाड़ी को सिर्फ अपने प्रदर्शन से टीम में योगदान था, अब उसे कप्तान के रूप में भी पूरी टीम को साथ लकर चलना है। आज भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का 35वां जन्मदिन है।

रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। परिवार की कम आय के चलते रोहित शर्मा को बोरिविली में उनके दादा-दादी ने पाला। उनका एक भाई भी है- विशाल शर्मा। अपने एक अंकल के पैसों से रोहित ने 1999 में क्रिकेट अकादमी में एंट्री ली। जहां उनकी मुलाकात कोच दिनेश लाड से हुई और उन्हीं के मार्गदर्शन में आगे बढ़ते रोहित आज यहां तक पहुंच गए।
रोहित शर्मा के करियर में पिछले 6 महीने काफी शानदार रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान ने पिछले साल टी20 विश्व कप से सीनियर राष्ट्रीय टीम के जल्दी बाहर होने के बाद विराट कोहली के टी20ई कप्तान के पद से हटने के बाद भारत के सफेद गेंद के कप्तान के रूप में पदभार संभाला। कोहली को एकदिवसीय कप्तान के रूप में भी बर्खास्त किए जाने के बाद रोहित सफेद गेंद की कप्तानी के लिए स्पष्ट पसंद थे |
Rohit Sharma Records
-रोहित शर्मा के नाम एक वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने उस मैच में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।
-Rohit Sharma एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है |
-वो एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने का करिश्मा किया गया था |
-Rohit Sharma ने ICC विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक जड़ें है | वो किसी भी विश्व कप 5 शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
-साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अपना डेब्यू करने के दौरान दो शतक जड़ दिए। सी सीरीज में रोहित शर्मा ने एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। इस सीरिज में रोहित शर्मा ने 15 छक्के लगाए थे |
-एक पारी में रोहित शर्मा ने सर्वाधिक रन छक्के-चौकों से जड़ने का बनाया। अपनी सबसे बड़ी वनडे पारी के दौरान उन्होंने 186 रन बाउंड्री के जरिए बनाए |
-आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।
-Rohit Sharma अकेले एसे कप्तान है जिनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने IPL का खिताब 5 बार अपने नाम किया है |
-रोहित शर्मा को देश के दो बड़े सम्मान- अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।