Q.21 युस.एन.ओ. की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?
A 1950
B 1953
C 1945
D 1946
C व्याख्या – सयुंक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 की हुई थी| इसका मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं शांति सुरक्षा स्थापित करना है|
Q.22 भारत में सबसे पहले आक्रमण करने वाले कौन थे?
A फारसी
B अरबी
C आर्य
D यूनानी
C व्याख्या – भारत पर आक्रमण करने वाले आक्रमणकारी आर्य (1500 ई.पू.) थे| वे कई झुंडों में भारत आए तथा यहाँ अपनी शासन सता स्थापित कर ली| उसके बाद भारत पर क्रमश: ईरानियों, यूनानियों आदि के आक्रमण हुए|
Q.23 नियमगिरि पहाड़ी किस राज्य में कालाहांडी जिले में स्थित है?
A पजाब
B केरल
C ओड़िसा
D पश्चिम बंगाल
C व्याख्या – नियमगिरि पहाड़ी ओड़िसा के कालाहांडी जिले में स्थित है| इसकी ऊँचाई 1515 मीटर है|
Q.24 चक्रवात कब होता है?
A जब केंद्र में निम्न दाब और चारों ओर उच्च दाब होता है|
B जब केंद्र में दाब और चारों ओर का दाब बराबर होता है|
C जब चारों ओर निम्न दाब होता है|
D जब उच्च केंद्र में उच्च दाब और चारों ओर निम्न दाब होता है|
A व्याख्या- चक्रवात निम्न दाब के केंद्र होते है, जिनके चारों तरफ केंद्राभिमुखी सम वायुदाब रेखाएं विस्तृत होती है| केंद्र से बाहर की ओर वायुदाब बढ़ता है| फलत: परिधि से केंद्र की ओर हवाएं चलने लगती है|
Q.25 जायर का पुराना नाम था-
A कांगो
B सिएरा लिओन
C बेनिन
D लाईबेरिया
A व्याख्या – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगों का पुराना नाम जायर गणराज्य था|
Q.26 भारत में अलवण जल की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?
A वुलर झील
B नैनीताल झील
C डल झील
D भीमताल झील
A व्याख्या – भारत में अलवण जल या शुद्ध पानी की सबसे बड़ी झील वुलर है| यह जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है|
Q.27 सी आर एल पुणे द्वारा बनाया गया भारतीय सुपर कम्प्यूटर जो विश्व में चौथा सबसे तीव्र और एशिया में सर्वाधिक शक्तिशाली है, कौन-सा है?
A एका
B सागा
C वर्गों
D परम
A व्याख्या – सी आर एल पुणे द्वारा बनाया गया भारतीय सुपर कम्प्यूटर एका विश्व का चौथा और एशिया का सबसे शक्तिशाली कम्प्यूटर है| इसकी मेमोरी क्षमता 28.7 टेराबाईट तथा गणना क्षमता 172.6 टेराप्लास है|
Q.28 घोल है –
A जल में घोला गया ठोस
B दो द्रवों का मिश्रण
C दो या अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण
D द्रव में घोला गया ठोस
C व्याख्या – दो या अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण को घोल कहा जाता है|
Q.29 प्रयोगशाला में संश्लेषित किया गया पहला कार्बिनक यौगिक था
A लैक्टिक एसिड
B ग्लूकोज
C यूरिया
D यूरिक एसिड
C व्याख्या – प्रयोगशाला में संश्लेषित किया गया पहला कार्बिनक पदार्थ यूरिया था| इसका रासायनिक नाम कार्बामाइड तथा रासायनिक सूत्र NH2CONH2 होता है|
Q.30 यदि कोई वस्तु(पिंड) एक वृत्त में एकसमान चाल से घुमती है, तो
A इस पर कोई त्वरण उत्पन्न नहीं होता
B इसका वेग एकसमान रहता है
C इस पर कोई कार्य नहीं किया जाता
D इस पर कोई बल कार्य नहीं करता
C व्याख्या – कोई वस्तु(पिंड) एक वृत्त में एकसमान चाल से घुमती है, तो इस पर कोई कार्य नहीं किया जाता|