Table of Contents

11.ओसत परिवर्ती लागत वक्र किस आकार के होते है?

A U
B V
C X
D W

उतर – A व्याख्या – AVC प्रति इकाई की प्रति इकाई परिवर्तनशील होती है| यह परिवर्ती अनुपातों के नियमों के लागू होने के कारण U (यु) आकार की होती है|

12.निम्नलिखित में से किस प्रकार के बाजार में एक व्यवसाय संघ कीमतों को नियंत्रित करने में असमर्थ रहता है?

A मिश्रित स्पर्धा
B एकाधिकार
C अल्पाधिकार
D पूर्ण स्पर्धा

उतर – D व्याख्या – पूर्ण स्पर्धा या पूर्ण प्रतियोगिता के अंतर्गत फर्म कीमतों को नियंत्रित करने असमर्थ होते है| पूर्ण प्रतियोगिता में फर्म कीमत स्वीकारती है तथा एकाधिकार (Monopoly) में फर्म कीमत निर्धारक होती है|

13.किस नियम में से कहा गया है की लगातार स्वाद एवं वरीयताओं के साथ-साथ जैसे-जैसे आय बढती है, भोज्य पदार्थों पर खर्च आय का नुपात कम होता जाता है?

A ग्रेशम नियम
B ग्रिफिन नियम
C से का नियम
D एंजिल नियम

उतर – D व्याख्या – एंजिल एक जर्मन सांखियक थे| इन्होने यह निष्कर्ष दिया कि जैसे आय बढती है – a भोजन पर होने वाले व्यय के अनुपात में कमी आएगी| b मकान तथा कपड़े पर होने वाले व्यय का अनुपात स्थिर रहेगा|

14.निम्नलिखित में से ‘लॉरेंज वक्र’ क्या दर्शाता है? –

A रोजगार
B मुद्रास्फीति
C अपस्फिती
D आय वितरण

उतर – D व्याख्या – आय के वितरण में व्याप्त विषमताओं को प्रदर्शित करने आला वक्र ‘लॉरेंज वक्र’ कहलाता है| यह अमेरिकी सांखिकीकार मैक्स ओ ‘लॉरेंज वक्र’ द्वारा प्रतिपादित किया गया था|

15.वे वस्तुएं, जो या तो उपभोग अथवा निवेश के लिए निर्धारित है, क्या कहलाती है?

A मध्यवर्ती वस्तुएं
B अंत्य वस्तुएं
C गिफन वस्तुएं
D निम्न-स्तरीय वस्तुएं

उतर – B व्याख्या – वे वस्तुएं जो उपभोक्ताओं के उपभोग या फिर फर्मों के निवेश के लिए निर्धारित होती है, अंत्य वस्तुएं (Final Goods) कहलाती है|

16.निम्नलिखित में से कौन-सा वर्गीकरण कच्ची सामग्री के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण है?

A लघु उद्योग-वृहत उद्योग
B प्राथमिक और द्वितीयक
C आधारभुत और उपभोक्ता
D कृषि-आधारित और खनिज-आधारित

उतर – D व्याख्या – कच्ची सामग्री के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण कृषि आधारित तथा खनिज आधारित है| चीनी, कपड़ा इत्यादी उद्योग कृषि तथा लोहा, कोयला, पेट्रोलियम आदि उद्योग खनिज आधारित उद्योग है| कृषि आधारित उद्योग प्राथमिक तथा औद्योगिक क्षेत्र द्वितियिक क्षेत्र में आते है| इसके अतिरिक्त कम पूंजी वाले उद्योगों के विपरीत अधिक पूंजी वाले उद्योग वृहत होते है|

17.यदि कोई देश उपभोक्ता वस्तुओं को छोड़कर और कोई उत्पादन नहीं करता है, तो –

A उसमें रहन-सहन का दर्जा सबसे ऊँचा होगा
B उसमें यदि ज्यादा नहीं तो उतनी ही मात्रा में माल होगा
C वह शीघ्र ही गरीब बन जाएगा यदि उसका विदेश व्यापार नहीं होगा
D वह धीरे-धीरे बन जाएगा, यदि व्यापार नहीं होगा

उतर – C व्याख्या – यदि कोई देश उपभोक्ता वस्तुओं को छोड़कर कोई अन्य उत्पादन नहीं करता है, तो वह शीघ्र ही गरीब बन जायेगा, यदि उसका विदेश व्यापार नहीं होगा क्योंकि उस देश में अन्य वस्तुएं का व्यापार न होने से आर्थिक संकट का दौर आरंभ हो जायेगा|

18.निम्नलिखित में से कौन-सा नए आर्थिक सुधारों का अंग नहीं है?

A उदारीकरण
B भूमंडलीकरण
C निजिकरण
D केन्द्रीकरण

उतर – D व्याख्या – वर्ष 1991 में भारत को एक गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ा| अनेक अर्थशास्त्रियों के अनुसार, स्वतंत्रता प्राप्ति के समय से अब तक भारत की अर्थव्यवस्था में यह सबसे गंभीर आर्थिक संकट था| नए आर्थिक सुधारों के अंतर्गत निम्न नीतियाँ अपनाई गई-उदारीकरण, वैश्विकरण, निजीकरण| अत: केंद्रीकरण नए आर्थिक सुधारों का अंग नहीं है|

19.विश्वव्यापी महान मंदी किस वर्ष आई?

A 1936
B 1929
C 1928
D 1930

उतर – B व्याख्या – विश्वव्यापी महान मंदी की अवधि विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग है, परन्तु अमूमन इसकी शुरुआत वर्ष 1929 से मानी जाती है|

20.अत्याधिक मंदी किस काल में आई?

A वर्ष 1914-18
B वर्ष 1929-34
C वर्ष 1939-45
D वर्ष 1922-26

उतर – B व्याख्या – अत्याधिक मंदी वर्ष 1929-34 आई थी| विश्वव्यापी महान मंदी की अवधि विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग है, परन्तु अमूमन इसकी शुरुआत वर्ष 1929 से मानी जाती है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top