Delhi Police Multi Tasking staff Previous year solved question paper

most important general knowledge questions in hindi with options and answers

1.भारतीय सविंधान के अंतर्गत निम्न में से कौन-सा आपातकाल का प्रकार नहीं है?

A राष्ट्रीय आपातकाल      B वितीय आपातकाल

C राष्ट्रपति शासन         D राजकीय आपातकाल

(d) भारतीय संविधान में तीन तरह के आपातकाल की व्यवस्था है जिसके अन्तर्गत सशस्त्रविद्रोह अनुच्छेद-352 के तहत राष्ट्रीय आपातकाल, अनुच्छेद-356 राज्यों में आपातकाल जबकि तीसरा अनुच्छेद-360 वित्तीय आपातकाल है।

2.कौटिल्य किसके दरबार में सेवारत थे?

A बिम्बिसार      B चन्द्रगुप्त मौर्य

C अशोक         D महापद्मा नंद

(b) चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। कौटिल्य चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में महामन्त्री थे। चाणक्य ने नन्द वंशों का नाश करके चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया।

3.निम्न में से खेल रत्न अवार्ड 2018 किसे दिया गया?

A पंकज आडवाणी       B विराट कोहली

C मैरी कॉम            D पीवी संधू

(b) खेल रत्न अवार्ड 2018 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को दिया गया।

4.भारत में सबसे बड़ी लवण जल झील है:

A लोनार झील       B चिल्का झील

C बेबनाद झील       D वुलर झील

(b) चिल्का झील ओडिशा राज्य के समुद्री अप्रवाही जल में बनी एक झील है। यह भारत की

सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। यह झील 70 किमी लम्बी तथा 30 किमी

चौड़ी है।

5.हॉर्नबिल त्योहार कहाँ मनाया जाता है?

A नागालैंड      B तमिलनाडू    C हिमाचल प्रदेश     D दिल्ली

(a) हॉर्नबिल त्यौहार नागालैण्ड का त्यौहार है। इस महोत्सव का नामकरण ग्रेट इण्डियन हॉर्नबिल

पक्षी के नाम पर हुआ है। यह त्यौहार नागालैण्ड राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया

जाता है।

6.भारत का राष्ट्रिय जलचर प्रणाली है:

A हिल्सा फिश     B लवण जल मगरमच्छ

C घडियाल        D गैंगटिक डॉल्फिन

(d) भारत का राष्ट्रीय जलचर प्राणी गैंगेटिक डॉल्फिन है। यह माँसाहारी जलीय जीव है। बिहार व

उत्तर प्रदेश में इसे ‘सोंस’ जबकि आसामी भाषा में ‘शिहू’ के नाम से जाना जाता है। केन्द्र सरकार ने

5 अक्टूबर, 2009 को गंगा डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया।

7.भारत में करेंसी के रूप में रूपये की शुरुआत किसने की थी?

A बाबर      B शाहजहाँ    C अकबर     D शेरशाह सूरी

(D) रुपया शब्द का प्रयोग सबसे पहले शेरशाह सूरी ने भारत में अपने शासनकाल (1540-45) के दौरान किया था| शेरशाह ने अपने शासनकाल में चाँदी का सिक्का भी चलवाया था|

8.वितीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किस योजना की शुरुआत की है?

A अटल पेंशन योजना      B इनकम डिक्लेरेशन स्कीम

C प्रधानमंत्री जन-धन योजना    D उपरोक्त में से कोई नहीं

(C)  प्रधानमंत्री जन धन योजना भारत में वितीय समावेश पर आधारित राष्ट्रिय मिशन है| जिसका उद्देश्य देश भर में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएँ मुहैया कराना है| इस योजना की घोषणा 15 अगस्त,2014 को हुई थी|

9.निम्न में से स्थानतरण कृषि का दूसरा नाम क्या है?

A गार्निशिंग      B कहलुआ      C झूम     D सोपान कृषि

(C) झूम कृषि को स्थानातंरण कृषि को भी कहते है| यह एक आदिम प्रकार कृषि है जिसमे पहले वृक्षों और वनस्पतियों को काटकर उन्हें जलाकर खेती की जाती है|

10. मोतियों का शहर है:

A कोलकाता     B हैदराबाद      C जयपुर     D चंडीगढ़

(B)हैदराबाद को निजाम का शहर तथा मोतियों का शहर भी कहा जाता है| यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों मे से एक है| हैदराबाद और सिकंदराबाद को जुड़वां शहर भी कहा जाता है|

11.भारत में सबसे बड़ी मस्जिद है:

A कुव्वत-उल-इस्लाम      B चारमीनार

C मोती मस्जिद          D जामा मस्जिद

(d) जामा मस्जिद का निर्माण 1656 ई. में सम्राट शाहजहाँ ने किया था। यह दिल्ली में स्थित

है। यह मस्जिद लाल और संगमरमर के पत्थरों की बनी हुई है तथा यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है।

12.PPP का क्या अर्थ है:

A पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप

B पर्चेनस प्राईस पेमेंट

C PAN पोस्टल पेमेंट

D प्राईमरी पब्लिक पार्टनर

(b) PPP का अर्थ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप होता है। यह एक तरह का निजीकरण है, जिसमें

निजी कम्पनी या कम्पनियों का संघ सार्वजनिक बुनियादी ढाँचा योजनाओं की डिजाइन, संचालन

अनेक प्रकरणों में वित्त व्यवस्था को अपने हाथ में लेती है।

13.निम्नलिखित मे से कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा ऊंट और मवेशी मेला है?

A पुष्कर     B मरुस्थल     C सूरजकुंड     D इनमे से कोई नही

(b) विश्व का सबसे बड़ा ऊँट और मवेशी मेला पुष्कर मेला है। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को लगता

है। हजारों हिन्दू लोग इस मेले में आते हैं व अपने को पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान

करते हैं।

14.हाल ही में कौन-सा राज्य निपाह विषाणु से प्रभावित है?

A महाराष्ट्र    B केरल     C राज्यस्थान     D मणिपुर

(b) हाल में केरल राज्य निपाह विषाणु प्रभावित हुआ था। निपाह विषाणु तेजी से फैलने

वाला वायरस है, जो जानवरों और इंसानों में गम्भीर बीमारी को जन्म देता है। निपाह के बारे में

सबसे पहले 1998 में मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह से पता चला था।

15.राष्ट्रिय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

A 11 नवंबर      B 3 दिसम्बर    C 16 जुलाई    D 9 अप्रैल

(a) राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवम्बर को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पहले शिक्षा मन्त्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद की याद में मनाया जाता है।

16.किस भारतीय ने वर्ष 1913 का नोबेल पुरस्कार जीता जिन्हें ‘विश्व कवि’ के नाम से नही जाना जाता है?

A महादेवी वर्मा      B रविन्द्रनाथ टैगोर     C सरोजनी नायडू     D सत्येन्द्रनाथ बोस

(b) रबीन्द्रनाथ टैगोर को वर्ष 1913 में गीतांजली के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानितकिया गया था। नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है।

17.संकटापन्न की स्थिति से गुजरता घडियाल पाया जाता है?

A चम्बल      B चिल्का      C सतलुज     D ब्रह्मपुत्र

(a) राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण्य तीन राज्यों से होकर गुजरता है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इस अभ्यारण्य की स्थापना वर्ष 1978 में हुई थी।

18.भारत का देशज नौपरिवहन प्रणाली का नाम क्या है?

A NAVIC      B GLONASS     C इंडिया-GPS   D GPS

(a) भारत की देशज नौपरिवहन प्रणाली NAVIC है। यह भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित एक क्षेत्रीय स्वायत्त उपग्रह नौवहन पणाली है। इसका उददेश्य देश तथा देश की सीमा से 1500 किमी की दुरी तक के हिस्से से इसके उपयोगकर्ता को सटीक स्थिति की सुचना प्रदान करना है|

19.निम्नलिखित में से सरकार ने काले धन से निपटने के लिए किन योजनाओं की शुरुआत क?

A इन्द्रधनुष      B प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

C प्रधानमंत्री जन-धन योजना      D उपरोक्त में से कोई नही

20.अलीबाबा समूह क्या है?

A हाई स्पीड रेल टेक्नोलोजी      B अमेरिकन कंगलोमरेट

C चायनीज ई-कॉमर्स कंपनी      D ए सीक्रेट केव

21.निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में फल की ऋतू नहीं है?

A खरीफ     B बैसाख       C रबी     D जैद

22.निम्नलिखित में से कौन-सी सयुंक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ एजेंसी नही है?

A रेड क्रॉस            B यूनाईटेड नेशन्स एन्वायरमेंट प्रोग्राम

C वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम     D उपरोक्त में से कोई नही

23.भारत के मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति कौन करता है?

A भारत के प्रधानमंत्री     B भारत के राष्ट्रपति

C कानून मंत्री           D इनमे से कोई नहीं

24.सम्पूर्ण जैविक खेती वाला पहला राज्य कौन-सा है?

A सिक्किम    B नागालैंड    C गुजरात    D गोवा

25.निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा बुद्ध द्वारा बोली जाती थी?

A प्राकृत      B पाली      C अपभ्रंश    D इनमे से कोई नही

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top