[*Top 20 Gk*] Daily Gk Quiz in Hindi | Gk Questions in hindi – Gk In Hindi
Daily Gk Quiz in Hindi
दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट में स्वागत है| आज हमने इस लेख में Daily Gk Quiz in hind में महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी साझा की है| दोस्तों एक बार फिर से आपका हमारी वेबसाइट में स्वागत है| इस भाग में हमनेDaily Gk Quiz in hind पर प्रश्न और उत्तर दिए है इस अनुभाग में आप सभी विधार्थी के विभिन्न प्रकार के सवाल और जवाब का अध्ययन कर करेंगे जोकि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहद सहायक सिद्ध हो सकते है| इस लेख Daily Gk Quiz in hindi में हमने प्रश्नों के बारे में जानकारी दी है, ये प्रश्न बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न है|
Daily Gk Quiz in Hindi
Gk Questions in hindi
समुद्रगुप्त ने अपने दक्षिण अभियान में हस्ती वर्मन को हराया था|
मुहम्मद-बिन-तुगलक द्वारा अपनाया गया सांकेतिक मुद्रा पीतल और तांबा का बना था|
अकबर के शासन काल में मुगल सेना का सेनापति भगवंत दास था|
बहलोल लोदी दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाला पहला अफगान शासक था|
महमूद गंवा सम्बन्ध बहमनी राज्य से था|
राष्ट्रिय कांग्रेस ने 1929 में “पूर्ण स्वराज्य” का प्रस्ताव पारित किया था|
कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता 1916 में हुआ था| लखनऊ समझौता दिसंबर 1916 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस और अखिल भारतीय मुस्लिम लीग द्वारा किया गया समझौता है, जो 9 दिसम्बर 1916 को लखनऊ अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस द्वारा और 31 दिसम्बर 1916 को अखिल भारतीय मुस्लिम लीग द्वारा पारित किया गया। मोहम्मद मोहम्मद अली जिन्ना को हिंदू मुस्लिम एकता के राजदूत की उपाधि से सम्मानित भी किया गया था|
सुभाष चंद्र बोस के राजिनितक गुरु चितरंजन दास थे|
पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खां थे|
भारतीय स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री लॉर्ड एटली था|
15 अगस्त, 1947 से 26 जनवरी, 1950 तक भारत एक ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का एक अधिराज्य था| भारत अधिराज्य, वर्तमान भारत की संक्रमणकालीन अवस्था थी। यह 3 वर्ष तक; 1947 से 1950 में संविधान के प्रवर्तन तक, अस्तित्व में रही थी। यह मूल रूप से भारत में ब्रिटिश-उपनिवेशिक शासित अवस्था से स्वतंत्र, स्वायत्त, लोकतान्त्रिक, भारतीय गणराज्य के बीच की अस्थाई शासन अथवा राज्य थी।
लॉर्ड लिटन नें 1878 में भारतीय भाषाओँ के समाचार पत्रों पर अंकुश लगया था| सरकार की दमनकारी नीतियों को भारतीय भाषाई समाचार पत्रों में खुलकर निंदा की जा रही थी| सरकार ने इन समाचार पत्रों पर अंकुश लगाने के लिए मार्च, 1878 में भारतीय भाषा समाचार पत्र अधिनियम पारित किया| इस अधिनियम के द्वारा भारतीय भाषाई के समाचार पत्रों के प्रकाशकों को दण्डनायक उचित एवं बाध्यकारी आदेश दे सकता था| आदेश का उल्लंघन करने पर प्रायः छापाखाने जब्त कर लिए जाते थे| दण्डनायक की आज्ञा के विरुद्ध किसी न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती थी|
लखनऊ (1916) के अधिवेशन में राष्ट्रिय कांग्रेस के नरम एवं गरम दलों का पुन: विलय हो गया| भारतीय राजनीति में जिन्ना का उदय 1916 में कांग्रेस के एक नेता के रूप में हुआ था, जिन्होने हिन्दू-मुस्लिम एकता पर जोर देते हुए मुस्लिम लीग के साथ लखनऊ समझौता करवाया था। … इसी समझौते को ‘लखनऊ समझौता’ कहते हैं। लखनऊ की बैठक में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के उदारवादी और अनुदारवादी गुटों का फिर से मेल हुआ।
मुस्लिम लीग द्वारा “प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस” 16 अगस्त, 1946 को मनाया गया था|
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग लोहे की धातु से परिचित नही थे|
मोहनजोदड़ों सिन्धु घाटी सभ्यता का वह नगर है, जहाँ बृहत स्नानगार के अवशेष मिले है|
विक्रम संवत् ई. पू. 57 वर्ष प्रारंभ हुआ। यह संवत् मालवगण के सामूहिक प्रयत्नों द्वारा गंधर्वसेन के पुत्र विक्रमादित्य के नेतृत्व में उस समय विदेशी माने जानेवाले शक लोगों की पराजय के स्मारक रूप में प्रचलित हुआ। शक संवत् 78 ई. में प्रारंभ हुआ। विक्रमादित्य परमार वंश के प्रतापी राजा हुए उनके पिता गंधर्वसेन थे और उनके बडै भाई भृतहरि भी महान योगी हुए आज भी उज्जैन मे उनकी योग गुफा स्थित है|
कौटिल्य के अर्थशास्त्र में उल्लेख से पता चलता है कि उसके समय में तांबे के सिक्के भी प्रचलित थे। अधिकारियों को पण (जो कि चांदी की मुद्रा होती थी) द्वारा वेतन दिया जाता था। धातु बदलती रही परंतु जिन सिक्कों पर चिन्हों का टंकण किया जाता था वे ही पंचमार्क या आहत सिक्के कहलाए।
बुध ग्रह सबसे कम समय में सूर्य का चक्कर लगाता है| सूर्य से बढती हुई दुरी के क्रम में ग्रह – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल,वृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण|
पृथ्वी के आलावा मंगल ग्रह पर जीवन की सम्भावना है. क्योंकि वहां का पर्यावरण जीवन के लिए अनुकुल है| भारत एकमात्र ऐसा देश जो पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह के कक्ष में पहुंचा था|