daily current affairs-gk notes in hindi for all india govt exams I GK Current Affairs 11may 2021 I
letest gk quiz india current affairs
सर्वोच्च न्यायलय के द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार लाने के लिए गठित राष्ट्रीय कार्यबल में कितने सदस्य है?
–12
व्याख्या: ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार लाने के लिए सर्वोच्च न्यायलय के द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्य बल में 12 सद्स्य है| यह कार्य बल पुरे देश में नयायोचितम तर्कसंगत और वैज्ञानिक आधार पर द्रवीकृत मेडिकल ऑक्सीजन के वितरण और उपलब्धता का मुल्यांकन करेगा| इस कार्य बल का कार्यकाल 6 महीने का है और इसे केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव के द्वारा संचालित किया जाएगा| कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का उपायों के सबंध में सुझाव देने के लिए भी यह कार्य बल जिम्मेदार होगा|
हाल ही में चर्चे में रहा कौन-सा रोग/संक्रमण म्युकोरमाइकोसिस के नाम से जाना जाता है?
– बलैक फंगस
व्याख्या: ब्लैक फंगस को म्युकोरमाइकोसिस के नाम से भी जाना जाता है| यह रोग ऐसे लोगों को प्रभावित करता है जो मधुमेह से पीड़ित है या जिनके रक्त में शर्करा(SHUGAR) का उच्च स्तर है| यह दुर्लभ संक्रमण आमतौर पर पौधों, फल और सब्जियों, खाद और मिटटी में पाए जाने वाले म्यूक्स मोल्ड(फंफूद) के सम्पर्क का परिणाम है| यह स्वस्थ लोगों की नाक और बलगम और फेफड़ों में भी पाया जाता है और मस्तिष्क, शिरानाल और फेफड़ों को प्रभावित करता है| इसकी मृत्यु दर 50% है|
किस देश की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगती, जहाँ लुप्तप्राय सील मृत पाए जाते है?
–जॉर्जिया
व्याख्या: – जॉर्जिया की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगती है| कैस्पियन सागर के साथ केवल पांच देशों की सीमा साझा होती है, जो अजरबेजान, ईरान, कजाकिस्तान, रूस और तुर्कमेनिस्तान है| कैस्पियन सागर दुनिया में जल का सबसे बड़ा अंतर्देशीय निकाय है और तेल और कैवियर (मछली की अंडे) उद्योगों के लिए जाना जाता है| कैस्पियन सागर के अंतर्वाह स्त्रोंतो में यूराल नदी, वोल्गा नदी और टेरेक नदी शामिल है| हाल ही में रूस में कैस्पियन सागर के तट पर बहा कर लाए गये 170 मृत सील पाए गए थे|

किस संग्ठन ने लेखा तथा अंकेक्षण मानकों के अनुपालन के पर्यवेक्षण के लिए कम्पनियों तथा अकेंक्षकों का एक औपबंधिक डेटाबेस तैयार किया गया है?
– राष्ट्रिय वितीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण
व्याख्या: हाल ही में राष्ट्रिय वितीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण ने लेखा तथा अंकेक्षण मानकों के अनुपालन के पर्यवेक्षण के लिए कम्पनियों तथा अकेंक्षकों का एक औपबंधिक डेटाबेस तैयार किया गया है| लेखा तथा अंकेक्षण मानकों के अनुपालन के पर्यवेक्षण के लिए कम्पनियों तथा अंकेक्षकों का एक औपबंधिक डेटाबेस राष्ट्रिय वितीय रिपोर्टिंग प्रधिरण(NFRA) के द्वारा तैयार किया गया है| NFRA, सार्वजनिक हित संस्थाओं (PIE) जे रूप में वर्णित कम्पनियों के कुछ वर्गों के अनुपालन की देखता है| यह डेटाबेस कोर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के कोर्पोरेट डेटा प्रबंधन प्रभाग और 3 मान्यता प्राप्त राष्ट्रिय स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से तैयार किया जा रहा है| इस डेटाबेस के निर्माण में शामिल महत्वपूर्ण चरण है: प्राथमिक डेटा स्त्रोत की पहचान और सत्यापन, कंपनी की पहचान संख्या(CIN) जैसे डेटा का मिलान|
करंट अफेयर्स इन हिंदी क्वेश्चन आंसर 11 मई, 2021
-11 मई 2021 को किस देश से भारत को दो ऑक्सीजन उत्पादन के सयंत्र मिले है?- ब्रिटेन -हाल ही में किस देश की खिलाडी ने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को हराकर महिला एकल का मैड्रिड ओपन अपने नाम किया है?- एरिना सबालेंका (बेलारूस) व् पुरुषों में (जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव) –11 मई, 2021 को स्पेस एक्स के फाउडंर एलन मस्क ने किस क्रिप्टोकरेंसी से चंद्रमा पर जाने के लिए भुगतान करने का ऐलान किया?-डोजकॉइन -11 मई 2021 को किस देश में भारत के महा वाणिज्य दूत विनेश कालरा का निधन हो गया?- अफगानिस्तान -किस राज्यसभा सांसद का कोरोना के कारण निधन हो गया जिन्हें पद्मविभुष्ण मिला था? – डॉ. रघुनाथ महापात्रा का -हाल ही में असम के नये मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?- बिस्वा सरमा – मशहूर बास्केट बॉल खिलाडी माईकल जॉर्डन की पुरानी जर्सी कितने करोड़ रूपये में नीलाम हुई?- 10 करोड़ रूपये – भारत सरकार और यूरोपीय संघ के बीच पुणे मेट्रो रेल परियोजना के लिए कितने मिलियन यूरो का हस्ताक्षर हुआ?- 150 मिलियन युरो |
ठाणे क्रिक फ्लेमिंगों किस प्रकार का अभ्यारण है?
– समुद्री अभ्यारण
व्याख्या: ठाणे क्रिक फ्लेमिंगों समुद्री अभ्यारण है| यह मालवण अभ्यारण के बाद महाराष्ट्र का दूसरा समुद्री अभ्यारण है| हाल ही में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ठाणे क्रिक फ्लेमिंगों अभ्यारण के आसपास 48.32 वर्ग किमी के क्षेत्र को एक पर्यावरण संवेदी क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया| पर्यावरण संवेदी क्षेत्र का उद्देश्य सरंक्षित क्षेत्रों के लिए एक बफर के रूप में कार्य करना है| और अभ्यारण के समीप विकास के दबाब की कम करने में मदद करना है|
किस संग्ठन ने वैश्विक मीथेन मुल्यांकन जारी किया है?
– क्लाईमेट एंड क्लीन एयर कोएलिशन
व्याख्या: हाल ही में क्लाईमेट एंड क्लीन एयर कोएलिशन संग्ठन ने वैश्विक मीथेन मुल्यांकन जारी किया है| CCAC गैर-राष्ट्र भागीदारों और सरकारी एंजेसियों का विश्व्यापी गाठजोड़ है| यह रिपोर्ट इउस तथ्य को रेखांकित करती है की 2020-30 की अवधि के दौरान मानवीय क्रियाओं के कारण उत्पन्न मीथेन को 45% तक कम किया जा सकता है| इसी कमी के परिणामस्वरूप 2045 तक वैश्विक तापमान में 0.3डिग्री सेल्सियस की वृद्धि से बचा जा सकता है| रिपोर्ट में यह भी कहा गया है की वैश्विक हरितगृह गैस उत्सर्जन में मीथेन का एक-पांचवा हिस्सा है|
द्वितीय विनियमन समीक्षा प्राधिकारी(RRA 2.0) की सहायता करने के लिए गठित परामर्शदात्री समूह के/की अध्यक्ष कौन है?
– एस. जानकीरमण
व्याख्या: द्वितीय विनियमन समीक्षा प्राधिकारी(RRA 2.0) की सहायता करने के लिए गठित परामर्शदात्री समूह के अध्यक्ष एस. जानकीरमण है| एस. जानकीरमण भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक है| यह परामर्शदात्री समिति विनिमयों को व्यवस्थित संस्थाओं पर पड़ने वाले अनुपालन के बोझ की कम करने में मदद करेगी| इस परामर्शदात्री समिति का कार्यकाल 1 मई 2021 से शुरू होने वाला एक वर्ष है|
तीसरी आर्कटिक विज्ञान मंत्रीस्तरीय वैठक का आयोजन कौन-सा देश कर रहा है?
– जापान
व्याख्या: हाल ही में तीसरी आर्कटिक विज्ञान मंत्रीस्तरीय वैठक का आयोजन जापान कर रहा है| तीसरी आर्कटिक विज्ञान मंत्रीस्तरीय (ASM3) बैठक जापान और आईसलैड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है और यह एशियाई महाद्वीप पर आयोजित पहली मंत्रीस्तरीय बैठक है| आर्कटिक विज्ञान मंत्रीस्तरीय बैठक आर्कटिक क्षेत्र में अनुसंधान और सहयोग से जुड़े विचार-विमर्श करने के लिए के मंच के रूप में कार्य करती है| ASM की पहली वैठक सयुंक्त राज्य अमेरिका में आयोजित की गयी थी| जबकि दूसरी बैठक जर्मनी में हुयी थी| 2021 में ASM बैठक का विषय ‘नॉलेज फॉर ए सस्टेनेबल आर्कटिक’ है|