Table of Contents
Daily Current Affairs 28 April 2022
दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट में स्वागत है| इस लेख में हमने Daily Current Affairs 27 April 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | इस इस लेख में हमने April 2022 के बहुत जरूरी Current Affairs 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी जरूरी है | आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं |

सर डेविड एटनबरो को ‘चैंपियन ऑफ़ द अर्थ लाईफ टाईम अवार्ड’ से सम्मानित किया
प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुकता फैलाने वाले जीवविज्ञानी, इतिहासकार और ब्रॉडकास्टर सर डेविड एटनबरो (Sir David Attenborough) को ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ‘ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है | यह अवॉर्ड संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, जो उन व्यक्तियों, समूहों और संस्थानों को दिया जाता है जिन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई हो. डेविड एटनबरो को उनके ‘प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण के लिए रिसर्च, डॉकुमेंटेशन और एडवोकेसी के प्रति समर्पण’ के लिए पुरस्कार दिया गया है |
‘यूनेस्को वर्ल्ड बुक कैपिटल’ 2022 के लिए ‘ग्वाएडलजारा’ को किया गया नामित
वर्ल्ड बुक कैपिटल एडवाइजरी कमेटी की सिफारिश पर यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले द्वारा ग्वाडलजारा, मेक्सिको को वर्ष 2022 के लिए वर्ल्ड बुक कैपिटल नामित किया गया था। शहर, जो पहले से ही 2017 से यूनेस्को क्रिएटिव सिटी है, को सामाजिक परिवर्तन को गति देने, हिंसा का मुकाबला करने और शांति की संस्कृति का निर्माण करने के लिए पुस्तक के आसपास की नीतियों की व्यापक योजना के लिए चुना गया था।
बेन स्टोक्स होंगे इंग्लैण्ड के नए कप्तान
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket team) का टेस्ट कप्तान बनाया गया है। जो रूट ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। तभी से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान की तलाश में था। अब बोर्ड डायरेक्टर रॉब की के साथ बैठक के बाद स्टोक्स कोच बनने को तैयार हो गए हैं। नके कप्तान बनने के अलावा गैरी कर्सटन को टीम का नया कोच बनाया गया है।
भारत ने मालदीव के साथ ‘ट्रांसमिशन इंटरकनेक्शन’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा
भारत और मालदीव ने दोनों देशों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के स्थानांतरण को लेकर पारेषण व्यवस्था स्थापित करने की योजना बनायी है। बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह तथा मालदीव की पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और प्रौद्योगिकी मंत्री अमीनाथ शौना की दिल्ली में बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर चर्चा की गयी।
उतराखंड ने BRO@63 बहुआयामी को हरी झंडी दिखाई गई
सीमा सड़क संगठन प्रदेश में सामरिक महत्व की 14 नई सड़कें, 5 हेलीपोर्ट, दो सुरंग बनाएगा और दो हवाई पट्टियों का विस्तार करेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर 13,707 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की मौजूदगी में बीआरओ अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ये जानकारी दी।
प्रसिद्ध लेखिका ‘बिनापाणी मोहंती’ का निधन हुआ
ओडिशा की प्रसिद्ध लेखिका पद्मश्री बीनापाणी मोहंती का रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। उम्र संबंधी जटिलताओं के बीच उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। बीनापाणी मोहंती अविवाहित थीं। वह काफी समय से अपने भतीजे के साथ रह रही थीं। उन्होंने 100 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। पटादेई, कस्तूरी मृग ओ सबुजा अरण्य, खेला घर, नाइकू रास्ता, बस्त्रहरण और अंधकरारा उनके द्वारा लिखी गईं प्रमुख पुस्तकें हैं।
नई दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य ‘मेला आहार 2022’ का आयोजन किया
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण एपीडा और भारत व्यापार संवर्धन संगठन के सहयोग से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला आज से शुरू हो रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया है कि इस मेले में 80 से अधिक निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं।
तेलंगाना में ‘प्राणहिता पुष्कर त्यौहार 2022’ मनाया गया
हाल ही में तेलंगाना में ‘प्राणहिता पुष्कर त्यौहार 2022’ मनाया गया है | आपको बता दें कि तेलंगाना ने 100% आबादी को कोविड की पहली डोज लगाने का लक्ष्य हासिल किया | श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुबर्न मिशन को लागू करने में शीर्ष पर रहा |
प्रसार भारती ने ‘अर्जेटीना’ के पब्लिक ब्रॉडकास्ट के साथ समझौता किया
प्रसार भारती ने प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग के लिए अर्जेंटीना रेडियो टेलीविजन अर्जेंटीना (आरटीए) के सार्वजनिक प्रसारक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन में मीडिया और प्रसारण में कई मोर्चों को शामिल किया गया है जो दोनों देशों के संचार और ट्रांसमिशन नेटवर्किंग का उदाहरण देने के लिए तैयार है। भारत और अर्जेंटीना राजनीतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण संबंध और विकासात्मक भागीदारी साझा करते हैं।
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शशि शेखर वेम्पति और आरटीए के अध्यक्ष, रोसारियो लुफ्रानो ने अर्जेंटीना में भारतीय राजदूत दिनेश भाटिया की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए |
नासा के परसेवरेंस ने मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण का वीडियो कैप्चर किया
पर्सेवरेंस ने फरवरी 2021 में मंगल पर लैंड किया था। इसका मुख्य मकसद पुराने माइक्रोबियल जीवन के संकेतों की तलाश करना है। यह मंगल की चट्टानों और धूल की स्टडी कर रहा है और उन्हें भविष्य में मानव मिशन के लिए इकट्ठा कर रहा है। यह इन नमूनों को आगे की एनालिसिस के लिए पृथ्वी पर वापस लाएगा।