दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट  में स्वागत है| इस लेख में हमने Daily Current Affairs 27 April 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | इस इस लेख में हमने April 2022 के बहुत जरूरी Current Affairs 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी जरूरी है | आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं |

Table of Contents

Daily Current Affairs 27 April 2022

26 अप्रैल को ‘विश्व बौद्धिक संपदा’ दिवस मनाया गया

World Intellectual Property Day 2022: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा (IP) अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. विश्व बौद्धिक संपदा 2022 कुछ नया विकसित करने और दुनिया को अधिक टिकाऊ भविष्य में बदलने में मदद करने के लिए बेहतर समाधान प्रदान करने के लिए युवाओं की विशाल क्षमता पर प्रकाश डालता है | वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डे’ की स्थापना विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा 2000 में “इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी कि पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन दैनिक जीवन पर कैसे प्रभाव डालते हैं| इस वर्ष विश्व बौद्धिक संपदा दिवस का विषय “आईपी और युवा: युवा नवप्रवर्तन की चुनौती की ओर बढ़ रहे हैं, अपनी ऊर्जा, आविष्कारशीलता, जिज्ञासा और कल्पना को एक उज्जवल भविष्य के लिए एक रास्ता बनाने के लिए लागू कर रहे हैं |

मनीला में ‘बैडमिन्टन एशिया चैंपियनशिप’ की शुरुआत हुई

मनीला में मंगलवार 26 अप्रैल से बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2022 (BAC 2022) की शुरुआत हो रही है. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आए ब्रेक के चलते ये चैंपियनशिप2 साल के बाद हो रही है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी हिस्सा ले रही है, जिसमें पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन जैसे स्टार उतरेंगे |

SIPRI’ की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक सैन्य खर्च में अमेरिका शीर्ष पर रहा

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि वैश्विक सैन्य खर्च के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। पहले नंबर पर अमेरिका तो दूसरे पायदान पर चीन है। 2021 में भारत का सैन्य खर्च 76.6 अरब डॉलर का रहा है।

‘झारखंड’ राज्य का जामताड़ा जिला हर गाँव में पुस्तकालय वाला पहला जिला बना

हाल ही में, झारखण्ड का शहर “जामताड़ा” अपने हर गांव में पुस्तकालय वाला भारत का पहला जिला बना है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की आज से डेढ़ साल पहले शुरू हुए इस अभियान में गांव-गांव में सैकड़ों छात्रों-युवाओं का कारवां जुड़ रहा है।

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला केन तनाका अब नहीं रहीं

World’s Oldest Person Dies दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला केन तनाका अब नहीं रहीं। जापान की रहने वाली केन ने 119 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 2 जनवरी 1903 को जापान के दक्षिण-पश्चिमी फुकुओका इलाके में हुआ था।

मणिपुर में ‘खोंगजोम दिवस’ मनाया गया

हाल ही में मणिपुर राज्य में ‘खोंगजोम दिवस’ मनाया गया है | मणिपुर की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध के दौरान खोंगजोम की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए सराहनीय बलिदान देने वाले राज्य के वीर सपूतों को मणिपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई |

दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति ‘एलॉन मस्क’ ने ट्विटर को खरीदा

दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति ‘एलॉन मस्क’ ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (3368 अरब ₹) में खरीदा | कंपनी बोर्ड ने एलॉन मस्क के 54.20 प्रति शेयर के पेशकश को मंजूरी दे दी है | डील पूरी होने के बाद Twitter एक प्राइवेट कंपनी हो जाएगी और इसके मालिक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क होंगे |

दिल्ली राज्य नें पंजाब सरकार के साथ ज्ञान साझाकरण समझौते पर हस्ताक्षर किए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए ‘ज्ञान साझाकरण समझौते’ (Knowledge Sharing Agreement) पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि पंजाब में 117 स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी।

हिस्ट्री ऑफ़ ईस्ट इंडिया’ पुस्तक का विमोचन नवीन पटनायक ने किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अविनाश खेमका की 2 किताबें, एक कॉफी टेबल बुक “द मैजिक ऑफ मंगलाजोड़ी” का विमोचन किया; और अविनाश मोहापात्रा द्वारा “पूर्वी भारत का सिख इतिहास” शीर्षक से पूर्वी भारत के सिख इतिहास का संकलन। कॉफी टेबल बुक “द मैजिक ऑफ मंगलाजोड़ी” विभिन्न छवियों और विवरणों के माध्यम से चिल्का झील में मंगलाजोड़ी का एक विहंगम दृश्य प्रदान करती है।

भारत एकसाथ सबसे अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड बनाया

भारत ने फहराया एक साथ 78 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज, गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में देश का नाम हुआ दर्ज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 78220 लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। यह राष्ट्रीय ध्वज लहराने का एक नया विश्व रिकार्ड है।

महाराष्ट्र डिजिटल ‘टिकिट प्रणाली लैस बस सेवा’ शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने पूरे मुंबई में आने-जाने को आसान बनाने के प्रयास में गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट मार्ग पर टैप-इन टैप-आउट सेवा का उद्घाटन किया. आदित्य ठाकरे ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल बस सेवा है |

मैक्स वर्स्टप्प्न ने ‘एमिलिया रोमागना ग्रांड’ प्रिक्स जीता

मैक्स वेर्स्टाप्पेन (Max Verstappen) (रेड बुल – नीदरलैंड) ने इमोला, इटली में एमिलिया-रोमाग्ना F1 ग्रांड प्रिक्स 2021 जीता. यह सीजन की उनकी पहली जीत है. यह रेस 2021 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप का दूसरा दौर था | सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) मर्सिडीज टीम के साथी वाल्टेरी बोटास के साथ एक दुर्घटना और निरंतर क्षति के बाद दूसरे स्थान पर रहे. लैंडो नॉरिस (मैकलारेन – ग्रेट ब्रिटेन) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया |

रिस बुक फेस्टिवल 2022′ में गेस्ट ऑफ़ ऑनर कंट्री के रूप में ‘भारत’ ने भाग लिया

फ्रांस के राष्ट्रपति की नई दिल्ली यात्रा के दौरान 2018 में जारी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी-राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संयुक्त वक्तव्य के तहत 21 से 24 अप्रैल, 2022 तक आयोजित किये जा रहे पेरिस पुस्तक महोत्सव 2022 में भारत को मुख्य अतिथि देश के रूप में नामित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top