Table of Contents

Daily Current Affairs 26 April 2022

दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट  में स्वागत है| इस लेख में हमने Daily Current Affairs 26 April 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | इस इस लेख में हमने April 2022 के बहुत जरूरी Current Affairs 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी जरूरी है | आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं |

25 अप्रैल को ‘विश्व मलेरिया दिवस’ मनाया गया

हाल ही में 25 अप्रैल 2022 को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया | विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य घातक बीमारी के नियंत्रण में तत्काल कार्रवाई करना है। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से होती है। यह मादा एनाफिलीज मच्छर हैं जो अपनी लार के माध्यम से प्लाज्मोडियम परजीवी फैलाते हैं, जिससे मलेरिया होता है। विश्व मलेरिया दिवस का विचार अफ्रीका मलेरिया दिवस से विकसित हुआ था। अफ्रीका मलेरिया दिवस मूल रूप से एक ऐसी घटना है जिसे 2001 से अफ्रीकी सरकारों द्वारा मनाया जाता है, पहली बार यह 2008 में आयोजित किया गया था। विश्व मलेरिया दिवस 2022 को “मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग” विषय के तहत चिह्नित किया जाएगा।

सुनील महाजन ने ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी’ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता

हाल ही में सुनील महाजन ने ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है | आपको बता दें कि उदय अनिल महाजन एन रजत पदक जीता है |

डॉ.बीना मोदी को इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा सम्मानित किया गया

मोदी एंटरप्राइजेज की अध्‍यक्ष डॉ. बीना मोदी को इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के 6ठे एंटरप्रेन्योर एंड लीडरशिप अवार्ड्स 2022 में ‘वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।क

जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री मोदी ने 20000 करोड़ रूपये की परियोजना की शुरुआत की

अनुच्छेद 370 के निरस्त किये जाने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi) ने रविवार को यहां के लोगों पर विकास योजनाओं की बारिश कर दी। प्रधानमंत्री ने 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. उन्होंने यहां सांबा जिले के पल्ली गांव में कहा कि वह विकास के संदेश के साथ वहां पहुंचे हैं. जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिये आज 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया |

के बीच रुसी नागरिकों और सैन्य उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कैवुसोग्लू ने मास्को के साथ परामर्श के बाद रूस से सीरिया में सैनिकों को परिवहन करने वाले रूसी सैन्य या नागरिक विमानों के लिए अपने देश के हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की है।

निवेशको को आकर्षित करने करने लिए त्रिपुरा ने औद्योगिक योजना का अनावरण किया

त्रिपुरा सरकार ने निवेश आकर्षित करने और राज्य में तेजी से आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपनी औद्योगिक योजना में “बड़े पैमाने पर बदलाव” किए हैं। “राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए त्रिपुरा औद्योगिक निवेश संवर्धन योजना (TIIPIS)-2022 में व्यापक बदलाव किए गए हैं। एमएसएमई के लिए राज्य सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए, ऊपरी सीमा को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है, “देब ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा।

‘अश्विन यार्डी’ की UNICEF के YUWAAH बोर्ड के सह अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया

हाल ही में ‘अश्विन यार्डी’ की UNICEF के YUWAAH बोर्ड के सह अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया है | आपको बता दें WIPRO ने सत्य ईश्वरन को भारत का कंट्री हेड नियुक्त किया गया है | भारत नें स्मृति हांडा को अपना मानव संसाधन अधिकारी नियुक्त किया है | भारतीय मानक परिषद की नई CEO मनीषा कपूर बनी है |

Posoco ने शोध के लिए IIT कानपुर के साथ समझौता किया

हाल ही में Posoco ने शोध के लिए IIT कानपुर के साथ समझौता किया है |

नरेंद्र मोदी ने ‘रायसीना डायलॉग’ के 7 वें संस्करण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को रायसीना डायलॉग के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। ये कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा जिसमें 90 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूरोपियन आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं। उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूक्रेन में जारी जंग का उल्लेख किया।

दीपक पुनिया ने ‘एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप’ में रजत पदक अपने नाम किया

दीपक पूनिया कजाखस्तान के अजमत दौलतबेकोव के मजबूत डिफेंस से पार पाने में नाकाम रहे और उन्हें रविवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि विक्की चाहर ने फ्रीस्टाइल 92 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम में 1971 के युद्ध के दिग्गजों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 23 अप्रैल, 2022 को असम के गुवाहाटी में एक समारोह में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध नायकों को सम्मानित किया। 300 से अधिक युद्धवीरों, वीर नारियों और उनके परिवारों ने 1971 के युद्ध में दुश्मन से लड़ने वाले और जीत सुनिश्चित करने वाले वीरों की वीरता, समर्पण और बलिदान को सम्मानित करने के लिए असम सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। 1971 के युद्ध के एक बांग्लादेशी दिग्गज व पद्मश्री से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल काज़ी सज्जाद अली ज़हीर (सेवानिवृत्त) भी समारोह में शामिल हुए थे। 1965 के युद्ध के कुछ वीर पूर्वसैनिक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top