Table of Contents
Daily Current Affairs 24 April 2022
दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट में स्वागत है| इस लेख में हमने Daily Current Affairs 24 April 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | इस इस लेख में हमने April 2022 के बहुत जरूरी Current Affairs 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी जरूरी है | आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं |

World Book And Copyright Day 2022
वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे (World Book And Copyright Day 2022) 23 अप्रैल को मनाया जाता है। वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे को इंटरनेशनल डे ऑफ बुक के रूप में भी जाना जाता है। बुक डे को किताबें पढ़ने, लिखने, ट्रांसलेट, पब्लिशिंग और कॉपीराइट के महत्व को दर्शाने के लिए इस दिन को खास तौर पर मनाया जाता है। इस वार्षिक इवेंट को यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (UNESCO) द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे को मनाने के पीछे उद्देश्य है किताब पढ़ने की खुशी को लोगों तक पहुंचाना। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही इस वर्ष का थीम चुना गया है। वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे 2022 का थीम है ‘Read, so you never feel low’।
रोहित शर्मा को विजडन के 5 ‘क्रिकेटर्स ऑफ़ द इयर 2022’ से नामित किया गया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन के 2022 अंक में ‘वर्ष के क्रिकेटर’ चुने गए 5 खिलाड़ियों में रखा गया है. इनके अलावा न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर डेन वान नीकर्क के भी नाम हैं |
बबिता सिंह को ‘वैश्विक शांति राजदूत’ के रूप में चुना गया
सीरियल उद्यमी बबीता सिंह को शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति और कूटनीति के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल पीस एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया है। अप्रैल 2022 में एशिया अफ्रीका कंसोर्टियम (AAC) के सहयोग से आयोजित इंडिया इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2022 में उन्हें सम्मानित किया गया।
भारत श्रीलंका को 500 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता देगा
भारत ने श्रीलंका को ईंधन खरीदने के लिए एक्सट्रा लोन सुविधा देने का फैसला लिया है. भारत श्रीलंका को 50 करोड़ डॉलर की ऋणसुविधा देने के लिए राजी हो गया है. श्रीलंका के वित्तमंत्री अली साबरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत से मिलने वाली इस ऋण सुविधा का इस्तेमाल कच्चे तेल के आयात के लिए किया जाएगा |
RBI ने ‘सेट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया’ पर 36 लाख रूपये का जुर्माना लगाया
रिजर्व बैंक ने 18 अप्रैल, 2022 के इस आदेश में ग्राहकों के हितों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर सेंट्रल बैंक पर 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया |
विवेक लाल को ‘छठे उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार 2022’ से नामित किया
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक लाल (Vivek Lall) को रक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना के लिए प्रतिष्ठित उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार (Entrepreneur Leadership Awards) के लिए चुना गया है। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) की स्थापना 1968 में हुई थी और यह भारत-अमेरिका वाणिज्यिक सहयोग के लिए प्रमुख द्विपक्षीय चैंबर है। आपको बता दें कि अजय कुमार सूद भारत के नए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार बने है |
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत में ब्रिटिश कंपनी JCB की फैक्ट्री का उद्घाटन बड़ोदरा में किया
भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरूवार की गुजरात पहुंचे | जॉनसन साबरमति आश्रम गए जिसे गांधी आश्रम के नाम से भी जाना जाता है, इसके साथ ही PM बोरिस जॉनसन ने गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल के साथ गुजरात पंचमहल में हलोल जीआईडीसी में JCB फैक्ट्री का दौरा किया | उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक भारत के साथ एक और मुक्त व्यापार समझौता करने की उम्मीद कर रहे है |
अब्दुल्ला कुट्टी को भारतीय हज समिति का अध्यक्ष बनाया गया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए. पी. अब्दुल्ला कुट्टी शुक्रवार को भारतीय हज समिति के नए अध्यक्ष निर्वाचित किए गए और मुनव्वरी बेगम एवं महफूजा खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकरियों के मुताबिक, आजाद भारत में पहली बार दो महिलाएं भारतीय हज समिति की उपाध्यक्ष बनी हैं।
डॉ. सुमन के बेरी को निति आयोग का नया उपध्यक्ष नियुक्त किया गया
सुमन बेरी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है साथ ही प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है. सुमन अपने करियर की शुरुआत में विश्व बैंक से जुड़े और करीब 28 साल रहने के बाद वो मुख्य अर्थशास्त्री बने. बता दें, सुमन बेरी नीति आयोग के तीसरे उपाध्यक्ष होंगे |
पुदुचेरी के नए मुख्य सचिव ‘राजीव वर्मा’ को चुना गया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुदुचेरी के मुख्य सचिव अश्वनी कुमार को राष्ट्रीय राजधानी स्थानांतरित कर दिया है | आपको बता दें की मंगलवार शाम को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई | आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशाशनिक सेवा राजीव वर्मा को केंद्र शासित प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है | वः वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत है |
अंशु मलिक ने ‘एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप’ में रजत पदक अपने नाम किया
भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 57 भारवर्ग के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 65 भारवर्ग में राधिका को भी रजत पदक मिला जबकि मनीषा ने 62 भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। अंशु को स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में जापान की सुगमी सकुरई से हार का सामना करना पड़ा।