Table of Contents
Daily Current Affairs 23 April 2022
दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट में स्वागत है| इस लेख में हमने Daily Current Affairs 23 April 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | इस इस लेख में हमने April 2022 के बहुत जरूरी Current Affairs 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी जरूरी है | आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं |

22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ कब मनाया गया
पृथ्वी दिवस एक वार्षिक दिवस है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।
नरेश कुमार को दिल्ली के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए
केंद्र सरकार ने 1987 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) काडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश कुमार (Senior IAS officer Naresh Kumar) को दिल्ली का अगला मुख्य सचिव नियुक्त (Delhi’s New Chief Secretary Naresh Kumar) किया है। इस संबंध में मंगलवार देर शाम औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके दिल्ली के वर्तमान मुख्य सचिव विजय कुमार देव का कार्यकाल बुधवार को खत्म हो जाएगा, जिसके बाद गुरुवार से नरेश कुमार दिल्ली के मुख्य सचिव होंगे। डीटीसी के सीएमडी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन रह चुके नरेश कुमार अभी अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं।
सुरत में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटिज, स्मार्ट शहरीकरण’ सम्मेलन शुरू हुआ
हाल ही सुरत में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटिज, स्मार्ट शहरीकरण’ सम्मेलन शुरू हुआ है | शहरी आउटकम संरचना 2022, मंत्रालय के एकीकृत डेटा पोर्टल- एएमपीएलआईएफआई और स्मार्ट सिटी मिशन के लिए आउटपुट आउटकम डैशबोर्ड सहित कई पहलों का शुभारंभ किया गया आज गुजरात के सूरत शहर में 3 दिवसीय “स्मार्ट सिटी, स्मार्ट शहरीकरण” सम्मेलन का भव्य उद्घाटन हुआ।
विनाशकारी उपग्रह पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बना अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रशसन ने घोषणा की है की वह अमेरिका द्वारा उपग्रह रोधी मिसाईलों के परिक्षण पर रोक लगा रहा है | अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यलय व्हाईट हाउस के अधिकारीयों का कहना है कि यह कदम अन्तरिक्ष में सैन्य कार्यवाई के लिए नए मानदंड स्थपित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है | अमेरिका ने 14 साल पहले एक खराब जासूसी उपग्रह नष्ट करने के लिए अपनी नौसेना के युद्धपोत से एक मिसाईल दागी थी | हाल ही में अमेरिका के साथ शिक्षा और कौशल विकास कार्य समूह स्थापित करने का निर्णय लिया है | अमेरिका के खगोल वैज्ञानिक यूजीन पाकर का निधन हुआ है | अंतर्राष्ट्रीय IP सूचकांक में USA शीर्ष पर रहा |
व चड्डा ग्लोबल लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है। फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के साथ जुड़ी हुई है। यह फोरम सीमाओं और क्षेत्रों से परे (वैश्विक स्तर) नेताओं के विस्तृत और दीर्घकालिक भविष्य को आकार देने के लिए प्रोत्साहित करता है।
मनोज कुमार कटियार को सैन्य अभियान का अगला महानिदेशक चुना गया
स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप सिंह कटियार व विनोद कुमारी कटियार के सबसे छोटे बेटे मनोज कुमार कटियार को देश का अगला महानिदेशक (सैन्य आपरेशन) नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार कटियार एक मई को नए दायित्व पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में मनोज कुमार कटियार मथुरा स्थित वन स्ट्राइक कोर के कमांडर हैं जोकि पाकिस्तान और चीन दोनों के खिलाफ आक्रामक अभियानों के लिए जिम्मेदार एक स्ट्राइक फार्मेशन है |
तेलंगाना में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर फैक्ट्री लगेगी
कैलिफोर्निया स्थित बिलिटी इलेक्ट्रिक इंक ने मंगलवार को कहा कि वह तेलंगाना में सालाना 2.5 लाख इकाई की उत्पादन क्षमता वाला इलेक्ट्रिक तिपहिया संयंत्र स्थापित करेगी। इसके लिए कंपनी 15 करोड़ डॉलर (1,144 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए संयंत्र से 15 करोड़ डॉलर का निजी निवेश आएगा और राज्य में 3,000 से अधिक नौकरियों का सृजन होगा, जो प्रदेश की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऊर्जा भंडारण विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनने की नीति के अनुरूप है।
अजय कुमार सूद भारत के नए प्रधान वैज्ञानिक सलहाकार बने
अजय कुमार सूद को सरकार का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी। सूद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन सलाहकार परिषद के सदस्य थे। उन्हें प्रसिद्ध जीव विज्ञानी के विजय राघवन की जगह नियुक्त किया गया है।
‘आईवरी कोस्ट’ देश के नए प्रधानमंत्री ‘पैट्रिक अची’ बने
हाल ही में ‘आईवरी कोस्ट’ देश के नए प्रधानमंत्री ‘पैट्रिक अची’ बने है | पैट्रिक अची (Patrick Achi) को आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री के रूप में राष्ट्रपति अलासेन औटारा (Alassane Ouattara) द्वारा फिर से नियुक्त किया गया है। उन्हें मार्च 2021 में प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया था। वह पश्चिम अफ्रीकी राज्य (आइवरी कोस्ट) में पिछले तीन वर्षों में अमादौ गॉन कूलिबली (जिनकी 2020 में मृत्यु हो गई) और हमीद बकायोको (जिनकी 2021 में मृत्यु हो गई) के बाद तीसरे प्रधान मंत्री थे।
मणिपुर राज्य के जिले को उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार मिला
मणिपुर न्यूज डेस्क !!! प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले को ‘खेलो इंडिया योजना के माध्यम से खेल और कल्याण में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने’ के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री पुरस्कार, 2021 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया। यह पुरस्कार बिष्णुपुर जिले के उपायुक्त लौरेम्बम बिक्रम ने प्राप्त किया। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आयोजित, यह पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 15वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार की स्थापना आम नागरिकों के कल्याण के लिए जिलों या कार्यान्वयन इकाइयों और केंद्रीय / राज्य संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से की गई थी।
Im very pleased to find this site. I need to to thank you for ones time for this particularly fantastic read!! I definitely really liked every part of it and I have you bookmarked to see new information on your site.