Q_1. स्वामी दयानंद सरस्वती ने एक पत्रिका का प्रकाशन किया, जिसका नाम था?
Answer is:-b (हुंकार )
स्वामी दयानद सरस्वती (1889-1950) भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं एक राष्ट्रवादी नेता थे| उन्हें किसान आन्दोलन का जनक भी कहा जाता है| वे सन्यासी,किसान नेता, लेखक समाज सुधारक, इतिहासकार और क्रांतिकारी थे| उनके द्वारा प्रकाशित पत्रिकाएँ थी- हुंकार(पटना), जनता(पटना), विशाल भारत कलकता इत्यादि |
Q_2. पटना में वर्ष 1913 में अनुशीलन समिति की एक शाखा की स्थापना किसने की थी?
Answer is:-c (सचिन्द्रनाथ सान्याल)
पटना में वर्ष 1913 में अनुशीलन समिति की एक शाखा सचिन्द्रनाथ सान्याल ने स्थापित की थी| अनुशीलन समिति अंग्रेजों के विरुद्ध बंगाल में गुप्त संस्था थी| इसका मुख्य कार्य बकिमचन्द्र चट्टोपध्याय के मार्ग का अनुशीलन (चलना) था| यदुनाथ सरकार एक इतिहासकार थे| मजरूल हक कांग्रेस कमेटी के वर्ष 19०6 में उपाध्यक्ष चुने गये| उन्होंने ‘मातृभूमि’ पत्रिका निकली थी|
Q_3. वर्ष 1922 – 23 में मुंगेर में किसान सभा का गठन किसने किया ?
Answer is:-d (के एन सिहं )
वर्ष 1923 में शाहा मोहम्मद जुबैर और श्रीकृष्ण सिंह किसान सभा का गठन करके किसानों के अधिकारों की आवाज उठाने लगे जुबैर को किसान सभा का अध्यक्ष और श्री कृष्ण जी को नायब सदर (उपाध्यक्ष) बनाया गया| वर्ष 1923 में जुबैर स्वराज पार्टी के सचिव बनाए गए| वर्ष 1923 में मोहम्मद जुबैर जिला बोर्ड और निकाय चुनाव (मुंगेर जिला) के चेयरमैन और श्रीकृष्ण सिंह डिप्टी चेयरमैन बनाए गए |
Q_4. वर्ष 1934 में बने बिहार सोशलिस्ट पार्टी के सचिव थे-
Answer is:-b (जयप्रकाश नारायण )
बिहार कांग्रेस समाजवादी दल की स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी| इसके प्रमुख अनुयाई जयप्रकाश नारायण, अशोक मेहता, आचार्य नरेंद्र देव एवं मीनू मसानी थे| इस दल का प्रथम अधिवेशन पटना में हुआ था| इस दल में सचिव जयप्रकाश नारायण थे|
Q_5. बिहार से भारतीय संविधान सभा के सदस्य कौन थे?
Answer is:-d (इनमे से कोई नही )
भारतीय संविधान को बनाने के लिए संविधान सभा का गठन किया गया था| इसके प्रथम अस्थाई अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा थे| बिहार से भारतीय संविधान सभा के 36 सदस्य थे, जिसमें प्रमुख थे- अनुग्रह नारायण सिन्हा, डॉ राजेंद्र प्रसाद, जगजीवन राम, अमिय कुमार घोष, केटी चाहा, सच्चिदानंद सिन्हा, श्री कृष्ण सिंह और मोहम्मद ताहिर आदि|
Q_6. बिहार में वर्ष 1937 में गठित प्रथम भारतीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
Answer is:-b (मोहमद युनुस)
बिहार में 1 अप्रैल 1937 को मोहम्मद युनुस के नेतृत्व में प्रथम भारतीय मंत्रिमंडल का गठन किया गया| मंत्रिमंडल (बिहार) के अन्य सदस्य थे, कुमार अजीत प्रसाद सिंह, गुरु सहाय लाल और वहाब अली| सरकार बनाने का पहले प्रस्ताव श्री कृष्ण सिंह को मिला था, परंतु राज्यपाल के हस्तक्षेप ना करने की गारंटी नहीं दी गई थी, परंतु जब उन्होंने आश्वासन दिया तो मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे के बाद श्री कृष्ण ने नई सरकार का गठन किया|
Q_7. राजेंद्र प्रसाद ने किसे पाकिस्तान का जन्मदाता माना है?
Answer is:-c (लॉर्ड मिंटों)
डॉ राजेंद्र प्रसाद ने पाकिस्तान का जन्मदाता लॉर्ड मिंटो को माना है| लॉर्ड मिंटो भारत के वायसराय थे| उल्लेखनीय है कि लॉर्ड मिंटो अधिनियम (1909) लागू किया गया था तथा इस अधिनियम के द्वारा मुसलमानों के लिए पृथक मताधिकार तथा पृथक निर्वाचन क्षेत्रों की स्थापना की गई|
Q_8. पटना लॉन का गाँधी मैदान के रूप में नामकरण कब किया गया था?
Answer is:-d (इनमें से कोई नही )
पटना की गंगा नदी के किनारे ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित है| 1824-1833 के मध्य इसका नाम पटना लॉन था| भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान यह मैदान आंदोलनकारियों का केंद्र बना| वर्ष 1948 में गांधी जी के निधन के बाद पटना लॉन का नाम गांधी मैदान पड़ा|
Q_9. बम्बई प्रेसिडेसी एसोसिएशन की स्थापना किसने की थी?
Answer is:-d (इनमें से कोई नही )
बम्बई प्रेसिडेसी एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1885 में फिरोजशाह मेहता,कैटी तलंग एवं तैयबाजी ने की थी| कांग्रेस से पूर्व कई संस्थाएं बनाई गई थी, जैसे वर्ष 1852 में मद्रास में नैटिव एसोसिएशन एवं मुंबई एसोसिएशन वर्ष 1866 में नौरीजी ने ईस्ट इंडिया एसोसिएशन और 1884 में मद्रास महाजन सभा की स्थापना हुई थी|
Q_10. इम्पीरियल कैडेट कॉर्प्स की स्थापना किसने की थी?
Answer is:-b (लॉर्ड कर्जन )
वर्ष 1904 में नवम्बर माह में इम्पीरियल कैडेट कॉर्प्स की स्थापना किसने की थी| 17-20 वर्ष के चयनित युवाओं के सम्राज्य के कैडेट एवं उसकी शिक्षाओं के लिए विभिन्न शहरों में मुख्य शिक्षाओं के लिए विभिन्न शहरों में मुख्य कॉलेज जी स्थापना की गयी थी| ये कॉलेज है-राजकोट, लाहौर, इंदौर, अजमेर आदि शहरों में स्थापित हुए थे|
Q_11. बंगाल विभाजन की घोषणा की गयी?
Answer is:-a (19 जुलाई, 1905 )
बंगाल विभाजन की घोषणा लॉर्ड कर्जन द्वारा 19 जुलाई 1905 में की गई थी, जो 16 अक्टूबर 1905 से प्रभावी थी| बंगाल विभाजन का उद्देश्य बंगाल की राजनीतिक जागरूकता और एकता को तोड़ना एवं हिंदू मुस्लिमों के बीच के वैमनसता को बढ़ाना था| बंगाल विभाजन से स्वदेशी आंदोलन और तीव्र हुआ तथा राष्ट्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ|
Q_12. कर्नल वायली के हत्या के आरोप में किसे मृत्युदंड दिया गया?
Answer is:-a (मदनलाल धींगरा )
कर्नल वायली भारतीय सेना का अवकाश प्राप्त अधिकारी था, जो लंदन में रहता था बहुत जहां भारतीय छात्रों की जासूसी करता था| बीसवीं सदी के प्रथम दशक में भारतीय क्रांतिकारियों का केंद्र लंदन था| जहां छात्रों के रहने के लिए इंडिया हाउस की स्थापना श्यामजी कृष्ण वर्मा ने की थी| मदनलाल इंडिया हाउस और अभिनव भारत के सदस्य थे| मदनलाल ने कर्नल वायली को 1 जुलाई 1909 को गोली मार दी| जिससे कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई| यह ब्रिटेन में किसी भारतीय द्वारा पहली घटना थी| मदनलाल को 17 अगस्त 1909 को फांसी दे दी गयी थी| मदनलाल को उनकी इच्छा के विपरीत अंग्रेजों ने दफनाया था|
Q_13. भारतीय उच्चायुक्त के पद का किस अधिनियम से सृजन हुआ?
Answer is:-b (भारत सरकार अधिनियम 1919 )
भारत सरकार अधिनियम 1919 को मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम भी कहा जाता है|इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य भारत में उत्तरदाई शासन की स्थापना करना था| जिसके अंतर्गत प्रांतों से हस्तांतरित विषयों पर भारत सचिव का नियंत्रण कम कर दिया गया जबकि केंद्रीय नियंत्रण बरक़रार रहा| भारतीय कार्य की देखभाल करने हेतु एक नया अधिकारी भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया| इस अधिकारी को भारतीय राज्यकोष से वेतन दिया जाता था| इस अधिनियम के अंतर्गत विषयों को पहली बार केंद्र एवं राज्यों के मध्य विभाजित कर दिया गया|
Q_14. भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया?
Answer is:-d (इनमे से कोई नही )
प्रथम सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपना कोई प्रतिनिधि नहीं भेजा था| द्वितीय सम्मेलन में महात्मा गांधी ने कांग्रेस का एकमात्र प्रतिनिधि बनकर भाग लिया| इस सम्मेलन में मुख्यतः सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व के आधार पर सीटों के बंटवारे के जटिल प्रश्न पर विचार विमर्श होता रहा| तृतीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस के किसी सदस्य ने हिस्सा नहीं लिया था| तीनों गोलमेज सम्मेलन में केवल मुस्लिम लीग के सदस्य एवं डॉ अंबेडकर ने हिस्सा लिया था|
Q_15. महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की?
Answer is:-b (1924)
महात्मा गांधी जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता वर्ष 1924 में की थी| इस वर्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक सम्मेलन बेलगांव (कर्नाटक) में आयोजित किया गया था| इसके बाद गांधी जी ने फिर भी कभी कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान नहीं सम्भाली|
Q_16. इनमें से कौन कैबिनेट मिशन के सद्स्य नहीं थे?
Answer is:-b (वेवेल )
कैबिनेट मिशन ब्रिटेन की प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली (लेबर पार्टी) के द्वारा वर्ष 1948 में भारत भेजा गया था| इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारतीय नेताओं के साथ मिलकर यह विश्वास दिलाना कि सरकार संवैधानिक मामले पर अविलम्ब समझौता करने हेतु उत्सुक है| 1946 में कैबिनेट मिशन के तीन सदस्य लॉर्ड पेथिक लॉरेंस जो भारत सचिव थे| बोर्ड ऑफ टुडे के प्रमुख सर स्टेफर्ड क्रिप्स एवं नौसेना मंत्री एवी अलेक्जेंडर भारत आए थे| केबिनेट मिशन की अध्यक्षता पैथिक लोरेंस कर रहे थे|
Q_17. नाऊ और नेवर’ पैम्पलेट किसने लिखा?
Answer is:-c (रहमत अली )
नाऊ और नेवर’ पैम्पलेट चौधरी रहमत अली ने लिखा था| इस पेंपलेट के माध्यम से चौधरी रहमत अली ने एक अलग मूल (देश) पाकिस्तान का निर्माण करने की घोषणा करते हुए लिखा था कि ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’| रहमत अली को पाकिस्तान का वास्तविक सृजन करता भी माना जाता है| इसी काम को मोहम्मद अली जिन्ना एवं इकबाल ने बखूबी आगे बढ़ाया| इस पैम्पलेट का प्रथम प्रकाशन 28 जनवरी 1933 में किया गया था|
Q_18. सती’ गैर क़ानूनी किसे घोषित किया?
Answer is:-b (विलियम बैंटिक )
सती प्रथा को गैरकानूनी घोषित करने का श्रेय गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक को जाता है| भारतीय समाज सुधारक राजा राममोहन राय ने इस दिशा में सर्वप्रथम कदम उठाया| उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का निश्चय किया| इस काम में तत्कालीन गवर्नर जनरल विलियम बेंटिक का उन्हें पूरा सहयोग मिला| अंततः 1828 में भारत में वैधानिक प्रक्रिया द्वारा सती जैसी जघन्य प्रथा को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया|
Q_19. पंजाब भूमि हस्तान्तरण अधिनियम कब पारित किया गया?
Answer is:-c (वर्ष 1900 )
पंजाब भूमि हस्तांतरण अधिनियम 1900 में तत्कालीन वायसराय वायसराय लॉर्ड कर्जन के समय पारित किया गया था| लॉर्ड कर्जन इस अधिनियम को पारित करवाकर पंजाब प्रांत के किसानों को साहूकारों द्वारा दी जाने वाली वेदखली से बचाया था तथा किसानों को कम ब्याज पर ऋण प्रदान करने की सुविधा देने हेतु कृषि बैंक में सहकारी समितियों की स्थापना की गई|
Q_20. राज्य विभाग की स्थापना किसकी अध्यक्षता में की गयी थी?
Answer is:-d (सरदार पटेल )
27 जून 1947 को अंतरिम सरकार में एक अलग नेटिव स्टेट की स्थापना की गयी|इस राज्य विभाग का प्रमुख सरदार पटेल को बनाया गया था| सरदार पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा राज्यों की शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से राज्य विभाग का पृथक गठन किया गया|