Bharat ke Lok Nritya List in hindi

ssc gk quiz hindi online{online gk quiz for all exams….study4upoint}

भारतनाट्यम

इस नृत्य शैली का ताल्लुक तमिलनाडू से है| यह कर्नाटक संगीत के साथ किया जाने वाला एकांतिक नृत्य है| अपने शुद्ध रूप से यह नृत्य शरीर की विभिन्न हलचलों,कोणों व् घुमाव के जरिये लय-ताल का एक बेहतरीन नमूना पेश करता है|

ओड़िसी

इसकी उत्पति ओड़िसा में हुयी है| यह नृत्य भारतनाट्यम के समांतर है| ‘गीत गोविंद’ नामक काव्य की सरचना इस नृत्य शैली के काव्य तथा संगीत घटकों पर हावी रही है|

मणिपुर

यह मणिपुर का लयबद्ध नृत्य है| यह राधा कृष्ण और गोपियों की अवधारणा के इर्द गिर्द सकेंद्रित रही है| नगाड़ों और मंजीरों पर बजने वाले कई प्रकार के ताल इस नृत्य के साथ-साथ चलते है|

Bharat ke Lok Nritya List in hindi

कत्थक

यह उतरी भारत का एक विशिष्ट शहरी नृत्य है| पूर्व में इसे दरबारों से जुडी नृत्य परम्परा के रूप में लिया जाता था| इस नृत्य के दौरान गायन चलता रहता है| मृदंग बजते रहते है तथा एक और कलाकार साज बजाता रहता है| कलाकारों का यह समूह सुर-ताल का आकर्षक नजारा पेश करता है|

कथकली

यह केरल की शास्त्रीय नृत्य नाटिका है| अपने स्वरूप में यह नृत्य वर्णात्मक होने के बजाय नाट्यरूप में होता है| यह नृत्य महाकाव्यों के मिथकीय घटनाओं पर आधारित होता है| जिसे अतिनाटकीय में प्रस्तुत किया जाता है| नाटकीय कथा आँखों और भौहों के संचालन से,हाथों की भाव-भंगीमाओं से तथा शरीर के विशिष्ट संचालन से आगे बढती है|

कुचीपुड़ी

इस नृत्य का अभ्युदय आंध्र-प्रदेश में हुआ माना जाता है| पारंपरिक रूप से यह नृत्य-नाटिका मंदिरों से सबंध रही है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top