Table of Contents
20 April 2022 Current Affairs In Hindi
दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट में स्वागत है| इस लेख में हमने 20 April 2022 Current Affairs In Hindi के बारे में जानकारी साझा की है | इस इस लेख में हमने April 2022 के बहुत जरूरी Current Affairs 2022 के बारे में जानकारी साझा की है | जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी जरूरी है | आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं |

19 अप्रैल को ‘विश्व लीवर दिवस’ मनाया गया
लीवर या यकृत से संबंधित बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के मुताबिक मस्तिष्क को छोड़कर लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है। यह शरीर के पाचन तंत्र का एक प्रमुख अंग है। लीवर की बीमारी का आमतौर पर तब तक कोई स्पष्ट संकेत या लक्षण नहीं दिखता है जब तक कि यह काफी जटिल न हो और लीवर या यकृत क्षतिग्रस्त न हो जाए। इस स्तर पर, संभावित लक्षण भूख में कमी, वजन घटने और पीलिया आदि हैं।
फिनलैंड और भारत ने क्वांटम कंप्यूटिंग पर एक वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने के निर्णय की घोषणा
भारत और फिनलैंड क्वांटम कंप्यूटिंग पर एक वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करेंगे तथा इसके जरिए दोनों देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए नवीन अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री मिका लिंटिला ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और वर्चुअल नेटवर्क सेंटर की स्थापना के निर्णय की घोषणा की। दोनों देशों के बीच यह द्विपक्षीय सहयोग अभिनव अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है जो एक विशिष्ट आवश्यकता या चुनौती का समाधान करता है, उच्च औद्योगिक प्रासंगिकता और वाणिज्यिक क्षमता प्रदर्शित करता है तथा दोनों देशों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखता है।
19 April 2022 Current Affairs in Hindi
मनदीप सिंह ने ‘नॉर्थ बॉडीबिल्डिंग चैंपियन’ जीती
चंडीगढ़ के मंदीप सिंह को एनपीसी नॉर्थ इंडिया एंड मिस्टर ट्राइसिटी बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक के दूसरे संस्करण में बॉडीबिल्डिंग नॉर्थ इंडिया और ट्राइसिटी प्रतियोगिता श्रेणी में समग्र विजेता घोषित किया गया। रविवार को यहां सेक्टर 5 पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मेगा इवेंट का आयोजन नेशनल फिजिक कमेटी (एनपीसी) उत्तर भारत – एनपीसी वर्ल्डवाइड यूएसए के बैनर तले भारत में प्रसिद्ध बॉडीबिल्डिंग संगठन द्वारा किया गया था।
BRO लद्दाख हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली दुनिया की सबसे ऊँची सुरंग का निर्माण करेगा
Shinku la Tunnel– अटल टनल रोहतांग के बाद अब बीआरओ दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी टनल का निर्माण करने जा रहा है। यह टनल कई मायनों में अहम है। यह टनल सीमा तक रसद पहुंचाने का तीसरा और सबसे सुरक्षित विकल्प होगी। मौजूदा समय में लेह लद्दाख के लिए पहला विकल्प जोजिला पास जो पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से सटा है और दूसरा विकल्प बारालाचा पास है, जो चीन सीमा से सटा है। अब यह तीसरा मार्ग शिंकुला पास में टनल के माध्यम से बनेगा। यह मार्ग दोनों देशों की सीमा से दूर मध्य में होगा। ऐसे में यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण होगा। शिंकुला टनल दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी टनल होगी। 16580 फीट की ऊंचाई पर 4.25 किमी लंबी टनल का निर्माण होगा। दुनिया की सबसे ऊंची व लंबी टनल का निर्माण तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा |
मशहूर प्रसिद्ध गीतकार प्रफुल्ल कर का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस
लोकप्रिय उड़िया गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर (Prafulla Kar) का उम्र संबंधी बीमारियों के बाद निधन हो गया है। कर एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। उन्हें 2015 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्होंने 1962 में उड़िया फिल्म श्री श्री पतिता पबाना (Shri Shri Patita Pabana) से एक गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 1975 में, वह ममता फिल्म में संगीतकार बने, जो तुरंत हिट हो गई। कुछ फिल्में जो हमेशा उनके मधुर संगीत की विरासत को आगे बढ़ाएंगी, वे हैं बतीघरा, शेषा श्रावण, सिंदुरा बिंदु, बंधु महंती, बालिदान और राम बलराम।
पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने ‘कृपाण शक्ति’ अभ्यास का आयोजन किया
पूर्वी कमान अंतर्गत सेना के त्रिशक्ति कोर ने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के पास तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज (टीएफएफआर) में मंगलवार को एक एकीकृत फायर पावर अभ्यास ‘कृपाण शक्ति’ का आयोजन किया। इस अभ्यास के दौरान त्रिशक्ति कोर की इकाइयों ने कठिन और तेजी से सटीक निशाना लगाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन के साथ अचानक आतंकी हमले की स्थिति में दुश्मनों से जोरदार तरीके से निपटने की अपनी सैन्य तैयारियों को परखा।
तेलंगाना ने मेटावर्स पर अपना स्पेसटेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया
तेलंगाना सरकार ने सोमवार को अपना स्पेसटेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य राज्य को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए सुधारों के अनुरूप अंतरिक्ष उद्योग में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
इथोस डिजिटल ने लेह में पाना IT प्रशिक्षण और सेवा केंद्र स्थापित किया
हाल ही में इथोस डिजिटल ने लेह में पाना IT प्रशिक्षण और सेवा केंद्र स्थापित किया है | आपको बता दें कि सांस्कृतिक विरासत को सरंक्षित करने के लिए भारत के पहले सामुदायिक संग्राहलय का उद्घाटन लेह (लद्दाख) में हुआ है | भारत का पहला चलता फिरता सिनेमाघर (रोविंग सिनेमाहॉल) लेह में स्थापित किया जाएगा |
सिंगापुर अन्तर्रष्ट्रीय जल सप्ताह जल सम्मलेन 2022 की मेजबानी करेगा
अशोक कुमार ने अप्रैल 2022 में सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह, जल सम्मेलन 2022 में आभासी रूप से भाग लिया। उन्होंने ‘भारत में अपशिष्ट जल उत्पादन, उपचार और प्रबंधन की स्थिति: NMCG पहल के माध्यम से सफलता’ पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने नमामि गंगे कार्यक्रम की भी जानकारी दी।
विक्रम देवदत को एयर ‘इंडिया एसेट होल्डिंग का CMD’ नियुक्त किया गया
वरिष्ठ नौकरशाह विक्रम देवदत्त को एयर इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत दत्त को एयर इंडिया का प्रमुख नियुक्त किया है। दत्त एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और संघ शासित) कैडर के 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वह वर्तमान में दिल्ली सरकार में प्रधान सचिव (पर्यटन) हैं।
WIPRO IT कंपनी ने सत्य ईश्वरन को भारत का नया कंट्री हेड नियुक्त किया
दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने सोमवार को सत्य ईश्वरन (Satya Easwaran) को भारत में अपना नया कंट्री हेड नियुक्त करने का ऐलान किया। ईश्वरन पर रणनीतिक परामर्श, आधुनिकीकरण और नए बदलावों के जरिए सभी अहम सेक्टर्स में विप्रो के भारतीय बिजनेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।