17 April 2022 Current Affairs In Hindi – Daily Current Affairs

दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट  में स्वागत है| इस लेख में हमने 17 April 2022 Current Affairs In Hindi  के बारे में जानकारी साझा की है | इस इस लेख में हमने April 2022 के बहुत जरूरी Current Affairs 2022 के बारे में प्रश्न साझा किए है | जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी जरूरी है | आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं |

17 April 2022 Current Affairs In Hindi  Daily Current Affairs
17 April 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs

16 April 2022 Current Affairs In Hindi

1.हाल ही में ‘विश्व आवाज दिवस’ कब मनाया गया है?
A 15 अप्रैल
B 14 अप्रैल
C 16 अप्रैल
D 13 अप्रैल
उतर – C
व्याख्या – विश्व आवाज दिवस (World Voice Day-WVD), सभी लोगों के दैनिक जीवन में आवाज के विशाल महत्व को प्रदर्शित करने के लिए हर साल 16 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है | ​यह दिन एक वैश्विक वार्षिक कार्यक्रम है, जो मानव आवाज की असीम सीमाओं को पहचानने के लिए समर्पित है | यह मिशन लोगों, वैज्ञानिकों और अन्य धन निकायों के साथ आवाज की घटना के उत्साह को साझा करना है |

2.हाल ही में नववर्ष उत्सव ‘पोईला बैइशाख’ कहाँ मनाया गया है?
A नेपाल
B श्रीलंका
C बांग्लादेश
D म्यांमर
उतर – C
व्याख्या – पोइला बोइशाख या पहाला बैशाख, जिसे बंगला नबो-बार्शो के नाम से भी जाना जाता है। यह बंगाली कैलेंडर का पहला दिन है। इसे नए साल के दिन के रूप में मनाया जाता है। पोइला बोइशाख सूर्य के अनुसार मेष संक्रांति के दिन होता है। आमतौर पर, यह संक्रांति हर साल 14 अप्रैल या 15 अप्रैल को मनाई जाता है। यह त्योहार 15 अप्रैल को पूरी दुनिया में बंगाली समुदाय द्वारा मनाया जाता है।

3.हाल ही में 71 वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियन किसने जीती है?
A हरियाणा
B तमिलनाडू
C पंजाब
D केरल
उतर – B
व्याख्या – तमिलनाडु ने मौजूदा चैंपियन पंजाब को 87-69 से हराकर रविवार को यहां 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। महिलाओं के वर्ग में रेलवे ने पूनम चतुर्वेदी के 26 अंकों की मदद से तेलंगाना को 131-82 से हराकर ख़िताब जीता।

4.हाल ही में किस बैंक ने 12 अप्रैल को अपना 128वां स्थापना दिवस मनाया गया है?
A SBI
B BOB
C PNB
D HDFC
उतर – C
व्याख्या – हाल ही में PNB (पंजाब नेशनल बैंक) ने मंगलवार को अपना 128वां स्थापना दिवस मनाया | पीएनबी के MD & CEO अतुल कुमार गोयल ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में रिकवरी के बीच पीएनबी में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है, इसके साथ पीएनबी ने कई नई सुविधाएं शुरू कर डिजिटल चेंज के लिए लगातार काम कर रहा है |

5.हाल ही में हुनर हाट का 40वां संस्करण कहाँ शुरू हुआ?
A सुरत
B मुंबई
C नई दिल्ली
D हरियाणा
उतर – B
व्याख्या – हाल ही में हुनर हाट का 40वां संस्करण मुंबई में शुरू हुआ | स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पियों को संरक्षण एवं बढ़ावा देने से जुड़े मंच ‘हुनर हाट’ के 40 वें संस्करण का रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उद्घाटन किया।

6.हाल ही में किसे ‘मैक्लम आदिसेशिया पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया गया है?
A प्रभात पटनायक
B विकास कुमार
C एन चंद्रशेखरन
D इनमें से कोई नही
उतर- A
व्याख्या – हाल ही में प्रभात पटनायक ‘मैक्लम आदिसेशिया पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया गया है |

7.हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जी की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया है?
A ओड़िसा
B पंजाब
C गुजरात
D इनमे से कोई नही
उतर – C
व्याख्या – हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जी की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण गुजरात में किया है | प्रधानमंत्री मोदी ने मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि हनुमान वो शक्ति और संबल हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुजरात के मोरबी में राम भक्त की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया।

8.हाल ही में किस देश ने आयरन बीम का सफलतापुर्वक परीक्षण किया है?
A इजराईल
B रूस
C अमेरिका
D युक्रेन
उतर – A
व्याख्या – हाल ही में इजराईल ने आयरन बीम का सफलतापुर्वक परीक्षण किया है | हाल ही में नई नौसेना वायु रक्षा प्रणाली C-DOME का सफल परिक्षण किया है | हाल ही में इजराईल ने OFEX-16 नामक स्पाई सैटेलाईट लॉन्च किया है |

9.हाल ही में किस राज्य सरकार ने 14 अप्रैल को समानता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है?
A हिमाचल प्रदेश
B उतराखंड
C केरल
D तमिलनाडु
उतर – D
व्याख्या – हाल ही में तमिलनाडू राज्य सरकार ने 14 अप्रैल को समानता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है | हाल ही में भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर उर्जा संयंत्र थूथूकुड़ी में स्थापित किया गया |

10.हाल ही में किस प्रदेश के उपराज्यपाल ने ‘समुद्र तट महोत्सव 2022’ का उद्घाटन किया है?
A लक्ष्यदीप
B अंडमान निकोबार
C पुदुचेरी
D इनमे से कोई नही
उतर – C
व्याख्या – उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की उपस्थिति में पुडुचेरी में पहली बार आयोजित हो रहे समुद्र तट महोत्सव सी पोंडी-2022 (Sea PONDY-2022) का उद्घाटन किया। पुडुचेरी में चार दिनों तक उत्सव की मेज़बानी गांधी बीच, पोंडी मरीना और सैंड्यून्स ऑफ़ पैराडाइज बीच करेंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top