दोस्तों आपका हमारी वेबसाईट  में स्वागत है| इस लेख में हमने 16 April 2022 Current Affairs In Hindi  के बारे में जानकारी साझा की है | इस इस लेख में हमने April 2022 के बहुत जरूरी Current Affairs 2022 के बारे में प्रश्न साझा किए है | जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी जरूरी है | आपको आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं |

16 April 2022 Current Affairs In Hindi | Daily Current Affairs

16 April 2022 Current Affairs In Hindi  Daily Current Affairs
16 April 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs

Daily Current Affairs

1.हाल ही में कहाँ पर ‘स्टेच्यु ऑफ़ नॉलेज’ का अनावरण किया गया?
A उतर प्रदेश
B राज्यस्थान
C महाराष्ट्र
D गुजरात
उतर – C
व्याख्या – हाल ही में महाराष्ट्र में ‘स्टेच्यु ऑफ़ नॉलेज’ का अनावरण किया गया | 13 अप्रैल 2022 को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 131वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें समर्पित 72 फुट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ नॉलेज’ नामक एक प्रतिमा का अनावरण बुधवार को महाराष्ट्र के लातूर शहर में किया गया।

2.हाल ही में ‘हिमाचल प्रदेश’ ने अपना स्थापना दिवस कब मनाया?
A 14 अप्रैल
B 13 अप्रैल
C 15 अप्रैल
D 12 अप्रैल
उतर – C
व्याख्या – हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार को अपना स्थापना दिवस मनाया है | 15 अप्रैल 1948 हिमाचल की स्थापना हुई थी, इसके बाद 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था |

3.हाल ही में कौन ‘स्ट्रीट चाईल्ड क्रिकेट विश्वकप 2023’ की मेजबानी करेगा?
A भारत
B ऑस्ट्रेलिया
C न्यूजीलैंड
D इंग्लैंड
उतर – A
व्याख्या – भारत वर्ष 2023 में स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। इस विश्व कप का आयोजन ‘स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन इंडिया द्वारा किया जा रहा है। स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 में 16 देशों की 22 टीमें शामिल होंगी।

4.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 2023 ‘पुरुष हॉकी विश्व कप’ के लोगो का अनवारण किया है?
A हरियाणा
B ओड़िसा
C महाराष्ट्र
D इनमे से कोई नही
उतर – B
व्याख्या – हाल ही में ओड़िसा राज्य के मुख्यमंत्री ने 2023 ‘पुरुष हॉकी विश्व कप’ के लोगो का अनवारण किया है | 2023 पुरुषों का हॉकी विश्वकप पुरुषों की एफआईएच हॉकी विश्व कप का 15 वां संस्करण होगा, जो अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित विश्व चैम्पियनशिप है। यह भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में और भारत में राउरकेला में बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। भारत चौथी बार हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेगा।

5.हाल ही में सांस्कृतिक विरासत को सरंक्षित करने के लिए भारत के पहले सामुदायिक संग्राहलय का उद्घाटन कहाँ हुआ है?
A पंतनगर, उतराखंड
B शिमला, हिमाचल प्रदेश
C लेह, लद्दाख
D श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर
उतर – C
व्याख्या – हाल ही में सांस्कृतिक विरासत को सरंक्षित करने के लिए भारत के पहले सामुदायिक संग्राहलय का उद्घाटन लेह (लद्दाख) हुआ है | हाल ही में भारत का पहला चलता फिरता सिनेमाघर रोविंग सिनेमाहॉल लेह में स्थापित किया गया है |

6.हाल ही में 20वीं भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ वार्ता कहाँ संपन्न हुई है?
A मुंबई
B पेरिस
C नई दिल्ली
D इनमे से कोई नही
उतर – B
व्याख्या – भारत-फ्रांस संयुक्त रक्षा वार्ता की 20वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के क्षेत्र में नई पहलों और रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। दो दिवसीय वार्ता पेरिस में मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। भारत-फ्रांस संयुक्त वार्ता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक मंच है। हाल ही में 20वीं भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ वार्ता पेरिस में संपन्न हुई है |

7.हाल ही में ‘टाटा डिजिटल’ के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
A एन चंद्रशेखन
B विकास कुमार
C विश्वास पटेल
D इनमे से कोई नहीं
उतर – A
व्याख्या – टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (Tata Sons Pvt Ltd) के बोर्ड ने दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अध्यक्ष के रूप में चंद्रशेखरन का वर्तमान कार्यकाल फरवरी 2022 के अंत में समाप्त होना था। वह 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए और 2017 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

8.हाल ही में किस राज्य में रंगोली बिहू महोत्सव मनाया गया है?
A ओड़िसा
B पंजाब
C असम
D इनमे से कोई नही
उतर – C
व्याख्या – हाल ही में असम राज्य में रंगोली बिहू महोत्सव मनाया गया है | हाल ही में असम के दीमा हसाओ जिले में महापाषाण काल के पत्थर के घड़े मिले है | असमिया कवि नीलमणि फूकन को 56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया | नदियों में नाईट नेविगेशन मोबाईल एप लॉन्च करने वाला पहला राज्य असम बना |

9.हाल ही में किस देश ने भारत को गेंहू आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी है?
A मिस्त्र
B रूस
C युक्रेन
D इनमे से कोई नही
उतर – A
व्याख्या – हाल ही में मिस्त्र देश ने भारत को गेंहू आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी है |

10.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘हिम प्रहरी’ योजना शुरू की घोषणा की है?
A सिक्किम
B उतराखंड
C हिमाचल प्रदेश
D इनमे से कोई नही
उतर – B
व्याख्या – हाल ही में उतराखंड राज्य सरकार ने ‘हिम प्रहरी’ योजना शुरू की घोषणा की है | हाल ही में उतराखंड राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1400 रूपये कर दिया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top