नमस्कार दोस्तों आपका हमारी website में स्वागत है| दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमनें आपको DAILY CURRENT AFFAIR के बारें में विस्तारपुर्वक जानकारी साझा की है| ये जानकारी आपको BANKING, SSC,CGL,CHSL, DELHI POLICE आदि,तथा भारत की सभी स्टेट लेवल परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी सहायक सिद्ध हो सकते है| तथा इनका नियमति रूप से अभ्यास करने से आपको परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता होगी|
NOTE:- इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की गलती,शिकायत, सुझाव एवं मार्ग दर्शन के लिए आप हमे e-MAIL कर सकते है|
गुजरात में महिला उत्कर्ष योजना की शुरुआत की गयी
हाल ही में गुजरात सरकार ने महिला उत्कर्ष योजना की शुरुआत की| यह योजना महिलाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना है| इस योजना के अंतर्गत गुजरात की महिलाओं को 0 % ब्याज की दर से 1 लाख तक का लोन मिल सकता है| इसका उद्देश्य महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देना है|
– आपको बता दे की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गुजरात दौरे पर गये थे तब इनके द्वारा भारत का सबसे बड़ा हार्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया जो की अहमदाबाद में है|
– हाल ही में भारत की पहली SEA प्लेन सर्विस की शुरुआत अहमदाबाद में की गयी|
– भारत का पहला समुद्री संग्राहलय लोथल में स्थापित किया गया|
– भारत का पहला डायनासुअर पार्क गुजरात के महीसागर जिले में स्थापित किया गया|
विश्वजीत चटर्जी को इंडियन पर्सनैलीटी ऑफ़ द इयर से सम्मानित किया गया
हाल ही में विश्वजीत चटर्जी जी को इंडियन पर्सनैलीटी ऑफ़ द इयर से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है| इनके नाम की घोषणा अभी हाल ही में केन्द्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर जी के द्वारा की गयी है|
-इसके आलावा रंजितसिहं दिसाले जी जो की महाराष्ट्र के एक शिक्षक है, उन्हें अभी हाल ही में ग्लोबल टीचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
–हेमंत कुमार पांडे जी को DRDO के सांईटिस्ट ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है|
फिजी देश ने UNHRC की अध्यक्षता प्राप्त की
हाल ही में फिजी देश ने UNHRC की अध्यक्षता प्राप्त की है| UNHRC ( UNITED NATION HUMAN RIGHT CAUNSIL) सयुंक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद| इसकी स्थापना 15 मार्च 2006 को की गयी थी| इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विजरलैंड) में स्थित है|
आपको बता दे की ISA (INTERNATIONAL SOLAR ALAYINS)भारत की एकमात्र एसी संधि है जिसका मुख्यालय भारत के हरियाणा राज्य के गुडगाँव में स्थित है| हाल ही में INTERNATIONAL SOLAR ALAYINS की अध्यक्षता भारत को मिली है| यानी की अगली 2 साल तक भारत इसका अध्यक्ष रहेगा तथा इसके उपाअध्यक्ष फ़्रांस देश को चुना गया है|
दिल्ली में स्ट्रीट थियेटर एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स फेलोशिप योजना की शुरुआत की गयी
हाल ही में भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्ट्रीट थियेटर एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स फेलोशिप योजना की शुरुआत की गयी है|
-हाल ही भारत का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में स्थापित किया गया है|
-वृक्षारोपण निति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य दिल्ली बन गया है|
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा ‘सक्षम’ अभियान की शुरुआत की गयी
हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा ‘सक्षम’ अभियान की शुरुआत की गयी| इसका पूरा नाम है, स-सरंक्षण , क्ष-क्षमता, म-महोत्सव| पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा इस योजना की शुरुआत हरित और स्वच्छ उर्जा (GREEN AND CLEAN) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए की गयी है|
आपको बता दे की आजकल भारत के प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी है|
संदीप अग्रवाल दूरसंचार उपकरण और सेवा निर्यात सवंर्धन परिषद (TEPC) के अध्यक्ष बने
हाल ही में संदीप अग्रवाल दूरसंचार उपकरण और सेवा निर्यात सवंर्धन परिषद (TEPC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गये है|
-आपको बता दे की संदीप कटारिया जी को BATA के ग्लोबल CEO बनाये गये है| BATA एक फूटवेयर ब्रांड है| इसका मुख्यालय लोजेस (स्विजरलैंड) में स्थित है| BATA के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये जाने वाले संदीप कटारिया पहले भारतीय है|
-हाल ही में सोमा मंडल जी को सेल( SAIL)STEEL AUTHORITI of INDIA LIMITED की पहली महिला अध्यक्ष बनाई गयी है|
-इसके आलावा कुछ समय पहले PD वाघेला ट्राई (TRAI) के नये अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गये है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने केवड़िया और स्टेच्यु ऑफ़ यूनिटी को जोड़ने वाली 8 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने केवड़िया और स्टेच्यु ऑफ़ यूनिटी को जोड़ने वाली 8 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है| स्टेच्यु ऑफ़ यूनिटी यह दुनिया की सबसे ऊँची पतिमा है जो गुजरात में स्थित है| इसकी ऊँचाई 182 मीटर है| स्टेच्यु ऑफ़ यूनिटी साधुवेट द्वीप में स्थित है| इसके निर्माता राम वी सुतर जी है| स्टेच्यु ऑफ़ यूनिटी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा है|
केरल में ‘मकरविल्क्कू’ त्यौहार मनाया गया
अभी हाल ही में मकर सक्रांति के मौके पर करेल में ‘मकरविल्क्कू’ त्यौहार मनाया गया है| केरल में ‘ओणम’ त्योहार मनाया जाता है|
-आपको बता दें की भारत में पहला पूर्ण साक्षर शहर केरल का कोट्टायम और साक्षर जिला एर्नाकुलम है|
-इसके आलावा सब्जियों के लिए MSP तय करने वाला पहला राज्य केरल बना है|
-तमिलनाडू में आजकल ‘जल्लीकट्टू’ त्यौहार मनाया जा रहा है|
मनीष कुमार बने भारत के पहले COVID-19 वैक्सीन प्राप्तकर्ता
हाल ही में नई दिल्ली में स्थित AIMS अस्पताल में मनीष कुमार को भारत में सबसे पहले COVID-19 वैक्सीन लगाई गयी है, जो की एक सफाई कर्मचारी है| इस सबसे बड़े टिकाकरण अभियान की शुरुआत भारत में की गयी है|
सत्येंद्र सिहं लोहिया को तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रिय अवार्ड से सम्मानित किया गया
हाल ही में सत्येंद्र सिहं लोहिया को तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रिय अवार्ड से सम्मानित किया गया है| इस पुरस्कार को पाने वाले ये पहले पैर स्विमर बन गये है|
कर्नाटक में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म बनकर तैयार
हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म कर्नाटक में बनाया गया है| इसका उद्घाटन मार्च 2021 में किया जाएगा| इसका नाम श्री सिद्धिरुधा स्वामी (हुबली) रेलवे स्टेशन है| इसकी लम्बाई 1500 मीटर है| इससे पहले दुनिया का सबसे लम्बा प्लेटफॉर्म उतर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित था|
-हाल ही में भारत की पहली ग्लर्स फुटबॉल अकैडमी कर्नाटक के बैंगलोर में बनाई गयी है|
nice informetion